यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
5 सेकेंड में ही बिक गए यू यूरेका के 25,000 स्मार्टफोंस
माइक्रोमैक्स ने आज अपने यू यूरेका स्मार्टफोन के पांचवे सेल का आयोजन किया और इस फ्लैश सेल में मात्र 5 ...और पढ़ें

नई दिल्ली। माइक्रोमैक्स ने आज अपने यू यूरेका स्मार्टफोन के पांचवे सेल का आयोजन किया और इस फ्लैश सेल में मात्र 5 सेकेंड में ही 25,000 यूनिट्स बिक गए। यह सेल ऑनलाइन रिटेलर अमेजन.इन पर रजिस्टर्ड यूजर्स के लिए दोपहर दो बजे शुरू की गयी थी। कंपनी ने अपने ऑफिशियल @यूप्लेगॉड ट्विटर हैंडल से यह घोषणा की।
माइक्रोमैक्स ने यह जानकारी भी दी है कि अगले फ्लैश सेल के लिए रजिस्ट्रेशन आज शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस बार कंपनी ने कुल 25,000 यू यूरेका यूनिट्स को सेल के लिए उतारा। इससे पहले 15,000 यूरेका यूनिट्स 4 सेकेंड में बिक गए थे।
भारत में फ्लैश सेल की शुरूआत जियाओमी ने किया था। इसके बाद लेनोवो और माइक्रोमैक्स ने भी इस तरह का आयोजन किया।
माइक्रोमैक्स के सह संस्थापक राहुल शर्मा ने कहा कि कंपनी बढ़ते हुए डिमांड को देखते हुए आगे होने वाले सेल में यूनिट्स की संख्या बढ़ाएगी।
पढ़ें: 4 सेकेंड में बिके लेनोवो ए6000 के 30,000 यूनिट