यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
LG इलेक्ट्रॉनिक्स का अब भारतीय बाजार में प्रीमियम होम अप्लायंसेज पर रहेगा फोकस
LG इलेक्ट्रॉनिक्स प्रीमियम मार्केट में अपने उपस्थिति दर्ज कराने की योजना बना रहा है

नई दिल्ली (सिद्धार्था शर्मा)। LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने वर्ष 2017 में LG कॉरपोरेशन के रेवन्यू में 60 फीसद की हिस्सेदारी दर्ज की थी। अब कंपनी अपने लग्जरी होम अप्लायंसेज के सेगमेंट को नए कलेवर के साथ पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। LG इलेक्ट्रॉनिक्स प्रीमियम मार्केट में अपने उपस्थिति दर्ज कराने की योजना बना रहा है। साथ ही अपने लाभ मार्जिन को बढ़ावा देने की भी योजना बना रहा है।
भारतीय मार्केट में जहां होम अप्लायंसेज सेगमेंट में चीनी कंपनियां अपने पैर पसार रही हैं। वहीं, LG इलेक्ट्रॉनिक्स अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी, मजबूती और प्रोडक्टस की सर्विस पर फोकस कर रही है। LG इलेक्ट्रॉनिक्स प्रीमियम सेगमेंट में एक नई दिशा के बारे में सोच रही है। कंपनी ने हाल ही में LG Signature सीरीज भारत में लॉन्च की है। लेकिन इसकी केवल लिमिटेड यूनिट्स ही उपलब्ध हैं। हम LG के चैंगवॉन फैक्टरी Seoul में थे जहां कंपनी के रेफ्रीजरेटरर्स, एयर कंडीशनर और एयर प्यूरिफायर का उत्पादन होता है। यहां, LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारतीय बाजार के लिए प्रीमियम उत्पादों की पेशकश के मामले में अपनी मजबूती और तैयारी का डेमो दिया।

ग्लोबल सेल्स के मामले में, प्रीमियम अप्लायंस कैटेगरी में LG ग्लोबल सेल की हिस्सेदारी 30 फीसद है। इसमें भारतीय सेल्स के आंकड़ें भी शामिल हैँ। कंपनी इसे 50 फीसद तक बढ़ाना चाहती है। LG भारत में सिग्नेचर रेंज के तहत नए प्रोडक्टस लॉन्च करने की तैयारी में है। LG ग्रुप के अप्लायंसे ओवरसीज सेल्स और मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हेड क्रिस जंग ने कहा, “LG इलेक्ट्रॉनिक्स इस तरह के प्रोडक्ट्स को बना कर यूजर्स की सभी दिक्कतों को समाधन करना चाहते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि कंपनी होम अप्लायंसेज सेगमेंट में जिन दो टॉप ट्रेंड्स के इनोवेशन के बारे में विचार कर रहे हैं वो Energy Saving और IOT Convergence हैं। कंपनी के फोकस को ध्यान में रखते हुए इंजीनियर्स और R&D डिविजन यूजर्स को आ रही चुनौतियों को दूर करने की कोशिश कर रहा है और उपभोक्ताओं के लिए प्रीमियम सेगमेंट में बेहतर प्रोडक्ट बनाने पर काम कर रहा है।
.jpg)
LG लगातार ही अपने होम अप्लायंस सेगमेंट में इनोवेशन कर रहा है। इसका एक बड़ा उदाहरण LG TwinWash तकनीक है। यह तकनीक वॉशिंग मशीन और इंस्टाव्यू डोर-इन-डोर रेफ्रीजरेटर में दी गई है। इसे जल्द ही भारतीय बाजार में भी पेश किया जाएगा। InstaView door कंपनी की नई रेफ्रीजरेटर रेंज का हिस्सा है। इसका पैनल ग्लास का बना है। इस पर अगर आप दो बार टैप करता है तो इस पर लाइट जल जाती है और रेफ्रीजरेटर में क्या रखा है वो बिना फ्रीज खोले ही देखा जा सके। इससे व्यक्ति का समय और एनर्जी दोनों की बचत होगी।

कंपनी प्रीमियम सेगमेंट के साथ जो नए कलेवर में खुद को दोबारा पेश करने जा रही है वो उतना ही बड़ा है जब वर्ष 1995 में Goldstar को रीब्रांड कर LG किया गया था। कंपनी की सिग्नेचर सीरीज को वर्ष 2016 में लॉन्च किया गया था। इन दो वर्षों में कंपनी ने LG TwinWash तकनीक जैसे काफी इनोवेशन किए हैं। वॉशिंग मशीन में LG TwinWash तकनीक दी गई है। इसमें अलग-अलग कम्पार्टमेंट्स के साथ मेन और मिनी वॉशर दिए गए हैं जो एक ही समय पर आपके डेलिकेट यानी नाजुक कपड़े और रेग्यूलर पहनने वाले कंपनी धोने में सक्षम है।
.jpg)
LG ने अपने प्रीमियम रेंज के प्रोडक्ट्स पर फोकस कर रहा है। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि वो अपने रेग्यूलर प्रोडक्टस पर नए फीचर्स पेश नहीं करेगा। LG एक नया कॉम्बो एसी लॉन्च करने की तैयारी में है जो इन-बिल्ट एयर-प्यूरीफायर के साथ भारत में पेश किया जाएगा। InstaView रेफ्रीजरेटर भी भारत में पेश किया जाएगा। कंपनी ने प्रीमियम और रेग्यूलर प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने के लिए एक बेहतर स्ट्रैटिजी अपनाई है। चीनी कंपनियों की तरह LG सब-ब्रांड स्ट्रैटिजी को छोड़ अपने ही ब्रांड के तहत प्रोडक्ट लॉन्च करेगी।
LG InstaView रेफ्रीजरेटर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए जागरण टेक से जुड़े रहें।
(LG इलेक्ट्रॉनिक इंडिया की तरफ से लेखक साउथ कोरिया Seoul में LG इंडिया प्रेस टूर में मौजूद है।)
अनुवाद: शिल्पा श्रीवास्तवा
यह भी पढ़ें:
OnePlus 6T ऑनलाइन हुआ लिस्ट, 8GB रैम और ड्यूल रियर कैमरा समेत ये होंगे फीचर्स
10000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ Alcatel 3T 8 टैबलेट, Lenovo Tab 7 से होगा मुकाबला
Flipkart Dhamaka Sale: आसुस के इन स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे शानदार ऑफर