विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OnePlus 6T ऑनलाइन हुआ लिस्ट, 8GB रैम और ड्यूल रियर कैमरा समेत ये होंगे फीचर्स

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Wed, 24 Oct 2018 12:09 PM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 03:48 PM (IST)

जर्मन के एक रिटेलर Otto ने OnePlus 6T की लिस्टिंग को गलती से पोस्ट कर दिया है। इससे फोन के बारे में कई जानकारियां मिली हैं

OnePlus 6T ऑनलाइन हुआ लिस्ट, 8GB रैम और ड्यूल रियर कैमरा समेत ये होंगे फीचर्स
OnePlus 6T ऑनलाइन हुआ लिस्ट, 8GB रैम और ड्यूल रियर कैमरा समेत ये होंगे फीचर्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस भारत में अपना लेटेस्ट हैंडसेट OnePlus 6T लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन को न्यूयॉर्क में 29 अक्टूबर और भारत में 30 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और छोटे नॉच के साथ पेश किया जाएगा। इसका डिस्प्ले बेजल-लेस होगा। इससे पहले कई बार फोन की इमेजेज लीक की गई हैं जिससे फोन के बारे में कई जानकारियां सामने आई थीं। वहीं, अब जर्मन के एक रिटेलर Otto ने OnePlus 6T की लिस्टिंग को गलती से पोस्ट कर दिया है। इससे फोन के बारे में कई जानकारियां मिली हैं।

OnePlus 6T:

लिस्टिंग के मुताबिक, फोन केवल 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही फोन में 6.4 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2340 x 1080 है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से लैस होगा। यह ड्यूल-सिम फोन है। फोन को पावर देने के लिए 3700 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है। साथ ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा। यह फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करेगा। यह टाइप-सी यूएसबी पोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।

वहीं, इससे पहले खबर आई थी कि OnePlus 6T लॉन्च होने के बाद Reliance Digital और Croma स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने Reliance Digital और Croma से इसके लिए साझेदारी की है। इसके साथ ही OnePlus अपने ग्राहकों को Amazon पर OnePlus 6T की प्री-बुकिंग का विकल्प भी दे रहा है। इस पार्टनरशिप पर बोलते हुए OnePlus इंडिया के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल ने कहा “भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट निरंतर बढ़ रहा है और ऑफलाइन और ऑनलाइन योजना के जरिए OnePlus इस संभावना को भुनाना चाहता है।”

यह भी पढ़ें:

10GB रैम के साथ शाओमी का गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark Helo लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नेटबैंकिंग और मोबाइल वॉलेट के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक करने पर देने होंगे ये चार्ज

फ्लिपकार्ट और अमेजन की फेस्टिव सेल शुरू, पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हुए ये स्मार्टफोन्स

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।