विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lava के सस्ते TWS ईयरबड्स लॉन्च, इंटेलिजेंट नॉइस कैंसिलेशन और 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ

Published: Mon, 16 Nov 2026 02:30 PM (IST)

Lava ने अपने नए TWS ईयरबड्स, Lava Probuds Xplore 13, लॉन्च किए हैं। इनमें 13mm ड्राइवर, Bluetooth 5.4, INC और ...और पढ़ें

Lava के सस्ते TWS ईयरबड्स लॉन्च, इंटेलिजेंट नॉइस कैंसिलेशन और 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ

Lava के सस्ते TWS ईयरबड्स लॉन्च, इंटेलिजेंट नॉइस कैंसिलेशन और 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड लवा ने अपने नए TWS ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं जिन्हें कंपनी ने Lava Probuds Xplore 13 के नाम से पेश किया है। कंपनी के नए ईयरबड्स में 13mm के ड्राइवर के साथ Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी भी ऑफर की है। बड्स में Intelligent Noise Cancellation यानी INC जैसे फीचर्स देखने को मिल रहे हैं।

कंपनी का कहना है कि ये ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ टोटल 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। इन बड्स में IPX5 वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी नए बड्स खरीदने की सोच रहे हैं तो एक बार इन्हें चेक-आउट कर सकते हैं।

Lava Probuds Xplore 13 की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Lava Probuds Xplore 13 की भारत में कीमत सिर्फ 969 रुपये है। इन्हें आप Amazon और देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इन ईयरबड्स को दो कलर ऑप्शन Stereo White और Sonic Black में पेश किया गया है।

Lava Probuds Xplore 13 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Lava Probuds Xplore 13 में 13mm के स्पीकर ड्राइवर मिल रहे हैं। साथ ही इन बड्स में डायनामिक साउंड इफेक्ट्स का सपोर्ट भी मिल रहा है। इनका सिग्नल-टू-नॉइस रेशियो 60dB से भी ज्यादा बताया जा रहा है। ईयरबड्स AB5656C2 चिपसेट है और इनमें 100Hz से 10,000Hz तक की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज मिल रही है।

कॉलिंग के लिए बड्स में Intelligent Noise Cancellation फीचर भी देखने को मिल रहा है, जो बैकग्राउंड नॉइज को कम करने में हेल्प करता है। कंपनी का कहना है कि इन ईयरबड्स से 4.5 घंटे तक का टॉकटाइम मिल सकता है।

बड्स में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 है और इसकी ट्रांसमिशन रेंज 10 मीटर तक बताई गई है। बड्स में सिंगल डिवाइस पेयरिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। इतना ही नहीं बड्स में IPX5 रेटिंग भी मिल रही है जिसके चलते ये पानी की बौछारों से सुरक्षित रहते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में भी Lava Probuds Xplore 13 बेहतर लग रहे हैं जो एक बार चार्ज करने पर 5 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। जबकि चार्जिंग केस के साथ इनका कुल प्लेबैक टाइम 30 घंटे तक जा सकता है। हर ईयरबड में 35mAh की बैटरी मिल रही है । चार्जिंग केस में 350mAh की बैटरी मिल रही है।

यह भी पढ़ें- Jio का 72 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।