विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6,000mAh बैटरी और रियर मिनी डिस्प्ले वाला 5G स्मार्टफोन, 50MP का AI कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

Published: Wed, 21 Oct 2026 01:34 PM (IST)

लावा ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Lava Aura Curve लॉन्च किया है, जिसमें कर्व्ड डिस्प्ले और रियर मिनी डिस्प्ले मिलती है।

Lava Aura Curve: कर्व्ड डिस्प्ले, मिनी स्क्रीन और दमदार बैटरी वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च

Lava Aura Curve: कर्व्ड डिस्प्ले, मिनी स्क्रीन और दमदार बैटरी वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च

HighLights

  1. कर्व्ड डिस्प्ले और रियर मिनी डिस्प्ले के साथ लॉन्च।

  2. MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट और 6000mAh बैटरी।

  3. 50MP डुअल AI कैमरा, कीमत ₹23,999।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lava ने इंडियन मार्केट में नया कर्व डिस्प्ले स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी ने Lava Aura Curve नाम दिया है। इस फोन की कुछ-कुछ स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन एलिमेंट इस साल सितंबर में लॉन्च हुए Lava Virat Curve से मिलते जुलते हैं। लावा के नए फोन में रियर मिनी डिस्प्ले भी मिलती है, जिसमें यूजर्स टाइम, नोटिफिकेशन्स और बैटरी जैसी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। Aura Curve को 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है।

Lava Aura Curve की कीमत

Lava Aura Curve को सिंगल 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में 23,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन Him Silver और Ambar Blue फिनिश में आता है। Lava Aura Curve को ऑफलाइन लावा के स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Lava Aura Curve के फीचर्स

Lava Aura Curve Launched in India

Lava Aura Curve स्मार्टफोन में 6.67-इंच की फुल-HD+ 3D कर्व AMOLED स्क्रीन मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,100निट्स है। फोन में MediaTek Dimensity 7100 SoC, 6GB की LPDDR5 RAM के साथ 128GB के 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। यह फोन में Android 16 के साथ लाया गया है, जिसे दो साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और तीन साल तक सिक्योरिटी अपग्रेड मिलेगा। इस फोन में Vayu AI फीचर्स जैसे- AI Circle Search, AI Call Summary के साथ AI Voice Translation का सपोर्ट मिलता है।

फोटोग्राफी की बात करें तो Lava Aura Curve में 50-मेगापिक्सल का डुअल AI रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा Sony IMX752 सेंसर है। इसमें 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में रियर मिनी डिस्प्ले मिलेगी। Lava Aura Curve स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। कंपनी का कहना है कि यह फोन सिंगल चार्ज में 660 मिनट तक YouTube प्लेबैक का सपोर्ट मिलता है। ड्यूरेबिलिटी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग के साथ आता है।

यह भी पढ़ें- 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 13MP कैमरे वाला 5G फोन, कीमत 12 हजार से कम; मिल रहे हैं ऑफर्स भी