विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सस्ते में फोन खरीदने का आखिरी मौका! 15 नवंबर से 3,000 रुपये तक महंगे होंगे Lava के स्मार्टफोन्स

Published: Sat, 31 Oct 2026 05:11 PM (IST)

त्योहारी सीजन के बीच स्मार्टफोन बायर्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपने ...और पढ़ें

Lava स्मार्टफोन्स की कीमतें ₹3,000 तक बढ़ेंगी।

Lava स्मार्टफोन्स की कीमतें ₹3,000 तक बढ़ेंगी। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lava ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में आने वाले समय में कीमतों में बदलाव की घोषणा की है, जिसका कारण ग्लोबल मेमोरी सप्लाई में लगातार आ रही दिक्कतों को बताया गया है। कंपनी के एक बयान के मुताबिक, डिवाइस की कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी और ये रिवाइज्ड कीमतें 15 नवंबर 2026 से प्रभावी होने वाली हैं।

सेमीकंडक्टर और कंपोनेंट सप्लाई चेन में मेमोरी मॉड्यूल्स की कमी देखी जा रही है, जिससे ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) के लिए खरीद की लागत प्रभावित हुई है। Lava ने कहा कि ये बदलाव इंडस्ट्री के उस बड़े माहौल को दिखाता है जहां हार्डवेयर इनपुट के खर्च बढ़ गए हैं।

ये घोषणा मौजूदा सीजनल शॉपिंग पीरियड के दौरान आई है, जहां मेजर डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों पर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स पर आमतौर पर प्रमोशनल डिस्काउंट दिए जाते हैं। Lava ने बताया कि डेडलाइन से पहले मौजूदा इन्वेंट्री पहले से तय प्रमोशनल दरों पर ही उपलब्ध रहेगी।

इस बारे में कंपनी ने कहा:

'मौजूदा इंडस्ट्री माहौल में, मेमोरी की लगातार कमी के कारण 15 नवंबर 2026 से हमारे स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में 3,000 रुपये तक का प्राइस रिवीजन जरूरी हो गया है।

अपने डिवाइस को अपग्रेड करने की योजना बना रहे कंज्यूमर्स के लिए इस समय एक बेहतरीन मौका है, क्योंकि हमारे प्रोडक्ट्स फिलहाल मेजर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क पर फेस्टिव प्राइस पर उपलब्ध हैं। हम ग्राहकों को सलाह देंगे कि वे इस रिवीजन के इफेरक्टिव होने से पहले चल रहे ऑफर्स का फायदा जरूर उठा लें।'

ये रिवीजन नवंबर के मिड से पूरे देश में ऑनलाइन पार्टनर प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स- दोनों को मिलाकर Lava के पूरे रिटेल नेटवर्क पर लागू होगा। हालांकि, हर एक डिवाइस पर कीमत में होने वाली सटीक बढ़ोतरी की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp ग्रुप चैट्स में आए 4 नए फीचर्स, अब हमेशा के लिए पिन हो सकेंगे मैसेज; चैट हिस्ट्री शेयर करना भी आसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।