विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BGMI के लिए ऐसा रहा है साल 2023 का सफर, बैटल मैच के दौरान प्लेयर्स ने पसंद किए सबसे ज्यादा ये Weapons

By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
Published: Mon, 25 Dec 2023 08:00 PM (IST)

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) को बैन कर दिया गया था। कहा गया कि ये सरकार के नियमों से मेल नहीं ...और पढ़ें

BGMI के लिए कैसा रहा है साल 2023
BGMI के लिए कैसा रहा है साल 2023

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्राफ्टन के द्वारा बनाए गए पॉपुलर गेम Battlegrounds Mobile India(BGMI) के दुनियाभर में यूजर्स की संख्या करोड़ों में है। इस गेम को Krafton ने 2 जुलाई 2021 को लॉन्च किया था। वर्तमान समय में यह गूगल प्ले स्टोर और एपल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। भले ही बीजीएमआई अब खूब चर्चित है। लेकिन इस साल इसकी वापसी से बहुत सी चीजें बदली हैं। हम यहां इस गेम की वापसी और ये साल इस गेम के लिए कैसा रहा है। इसी के बारे में बताने वाले हैं।

बैन के बाद फिर हुई वापसी

क्राफ्टन के द्वारा विकसित इस गेम को सरकार ने गैर गतिविधियों के कारण भारत में बैन कर दिया था। इसमें कई ऐसी चीजें थी जो भारतीय नियमों के अनुरूप नहीं थीं। साथ ही कहा गया कि ये गेम सिक्योरिटी और प्राइवेसी से मेल नहीं खाता है।

हालांकि बाद में इस गेम में क्राफ्टन के द्वारा कई बदलाव किए गए। जिसके बाद 26 मई 2023 को इसे री-लॉन्च कर दिया गया। 29 मई को यह एपल प्ले स्टोर पर आया था। ये साल BGMI के लिए कैसा रहा है। आइए जानते हैं।

ये भी पढ़ें- Oppo के इन यूजर्स के लिए खुशखबरी, नए फीचर्स के साथ रोलआउट हुआ Android 14 अपडेट

इस साल आया BGMI 2.9 अपडेट

Krafton ने इस गेम को भारत में री-लॉन्च करने के बाद BGMI 2.9 अपडेट पेश किया गया। जिसमें यूजर्स को कई नए फीचर्स देखने को मिले। यह अपडेट आइस एंड स्नो फेस्टिवल और स्नोई एक्स्ट्रावेगांजा लाता है। इसे विंटर सीजन के लिए खासतौर से लाया गया था।

2023 में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले हथियार

साल 2023 में बीजीएमआई प्लेयर्स को सर्वाइवल के दौरान और मुश्किल परिस्थितियों में M416, UMP45, AKM सबसे अधिक पसंद आए हैं। इस साल कॉम्बेट नाइफ और पैन की भी भारी डिमांड रही है। दिलचस्प है कि इस साल सबसे ज्यादा लूट करने के मामले में M416 का नाम पहले स्थान पर रहा है।

ये भी पढ़ें- Oppo A59 5G: 5000mAh बैटरी और 13MP कैमरा वाले फोन की पहली सेल हुई लाइव, चेक करें कीमत और डिस्काउंट