यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jio ने लॉन्च किए दो धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स, 6 महीने तक सबकुछ मिलेगा फ्री
इन प्लान में यूजर्स को JioPhone के अन्य प्रीपेड प्लान की तरह ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। लंबी वैलिडिटी के साथ ही फ्री डाटा का भी लाभ दिया जा रहा है

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दूरसंचार कंपनी रिलायंस Jio ने अब JioPhone यूजर्स के लिए भी लॉन्ग टर्म प्लान लॉन्च कर दिए हैं। Jio के ये दोनों प्रीपेड प्लान Rs 594 और Rs 297 की कीमत में लॉन्च किए हैं। आइए, जानते हैं Jio इन दोनों प्लान में JioPhone यूजर्स को क्या ऑफर कर रहा है...
Rs 594 प्लान
रिलायंस Jio का यह प्लान JioPhone यूजर्स को 168 दिनों तक रीचार्ज कराने की टेंशन से छुटकारा दिलाता है। इस प्लान में यूजर्स को JioPhone के अन्य प्रीपेड प्लान की तरह ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को हर 28 दिनों में कुल 300 फ्री नेशनल या लोकल एसएमएस का भी लाभ मिलेगा। यानी कि पूरी वैलिडिटी में यूजर्स को कुल 1,800 फ्री एसएमएस दिए जाएंगे। साथ ही यूजर्स को हर दिन 500MB फ्री डाटा का लाभ मिलता है। कुल मिलाकर इस प्लान में यूजर्स को 84GB डाटा का लाभ मिलता है। कंप्लिमेंटरी के तौर पर यूजर्स को Jio Tv, Jio Cinema, JioSaavn Music जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Rs 297 प्लान
इस प्लान में JioPhone यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही, इस प्लान में यूजर्स को JioPhone के अन्य प्रीपेड प्लान की तरह ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को हर 28 दिनों में कुल 300 फ्री नेशनल या लोकल एसएमएस का भी लाभ मिलेगा। यानी कि पूरी वैलिडिटी में यूजर्स को कुल 900 फ्री एसएमएस दिए जाएंगे। साथ ही यूजर्स को हर दिन 500MB फ्री डाटा का लाभ मिलता है। कुल मिलाकर इस प्लान में यूजर्स को 42GB डाटा का लाभ मिलता है। कंप्लिमेंटरी के तौर पर यूजर्स को Jio Tv, Jio Cinema, JioSaavn Music जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।