विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio यूजर्स को मिल रहा अलर्ट! बंद हो सकती हैं इनकमिंग कॉल, क्या अपको भी आया SMS?

Published: Mon, 16 Nov 2026 12:07 PM (IST)

जियो यूजर्स को रिचार्ज खत्म होने पर इनकमिंग कॉल बंद होने के अलर्ट मिल रहे हैं। TRAI के नियमों के अनुसार सिम 90 दिनों तक डीएक्टिवेट नहीं होता।

Jio यूजर्स को मिल रहा अलर्ट! बंद हो सकती हैं इनकमिंग कॉल, क्या अपको भी आया SMS?

Jio यूजर्स को मिल रहा अलर्ट! बंद हो सकती हैं इनकमिंग कॉल, क्या अपको भी आया SMS? 


HighLights

  1. जियो यूजर्स को इनकमिंग कॉल बंद होने के अलर्ट मिले।

  2. रिचार्ज खत्म होने पर कभी भी इनकमिंग कॉल रुक सकती है।

  3. TRAI नियम 90 दिन तक सिम डीएक्टिवेट नहीं करते।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी जियो का SIM कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं? तो अपके लिए एक जरूरी खबर है। जियो का प्रीपेड सिम यूज करने वालों को कंपनी SMS कर रही हैं अगर आपने भी समय पर रिचार्ज नहीं कराया हैं। मैसेज में कहा गया हैं कि आपकी इनकमिंग कॉल कभी भी बंद हो सकती हैं। हालांकि ये अलर्ट कुछ ही जियो यूजर्स को मिला है। इस मैसेज के सामने आने के बाद यूजर्स के बीच टेंशन बढ़ गई है।

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अभिषेक यादव नाम के एक यूजर ने जियो की तरफ से मिले कथित SMS का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस मैसेज में लिखा है कि 'Your Jio recharge plan has expired. Incoming calls may stop anytime soon. Recharge now to stay connected.' इसका मतलब हैं कि आपका जियो रिचार्ज प्लान एंड हो गया है। इनकमिंग कॉल कभी भी बंद हो सकती हैं। कनेक्टेड रहने के लिए अभी रिचार्ज कर लें।

इस मैसेज में इनकमिंग कॉल बंद होने की कोई टाइमलाइन नहीं दी गई है। ऐसे में ये साफ नहीं है कि रिचार्ज एंड होने के तुरंत बाद इनकमिंग कॉल बंद हो जाएंगी या यूजर्स को कुछ दिनों का टाइम मिलेगा। फिलहाल जियो की तरफ से इस अलर्ट को लेकर कोई एक्सप्लेनेशन सामने नहीं आया है।

क्या रिचार्ज खत्म होते ही बंद हो जाती हैं इनकमिंग कॉल?

ऐसा देखा गया हैं कि किसी भी टेलीकॉम कंपनी का प्रीपेड प्लान खत्म होने के बाद पहले सिर्फ आउटगोइंग कॉल और SMS जैसी सुविधाएं बंद होती हैं। हालांकि कुछ वक्त तक यूजर्स इनकमिंग कॉल और SMS भी रिसीव कर सकते हैं। जियो की वेबसाइट पर भी प्लान खत्म होने के बाद इनकमिंग कॉल बंद होने की कोई टाइमलाइन या डेट नहीं बताई गई है।

90 दिन तक बंद नहीं होता सिम

बता दे कि TRAI के नियमों के मुताबिक किसी प्रीपेड नंबर को 90 दिनों तक यूज न करने पर भी तुरंत डीएक्टिवेट नहीं किया जाता। 90 दिनों तक सिम बंद रहने के बाद भी टेलीकॉम कंपनियां तय नियमों के तहत नंबर को बंद करने का प्रोसेस शुरू कर सकती हैं।

वहीं, जियो के नियमों के मुताबिक अगर किसी यूजर के अकाउंट में 20 रुपये से कम बैलेंस है, तो सभी सर्विस बंद होने के बाद नंबर दोबारा चालू कराने के लिए 15 दिनों का टाइम दिया जाता है। जबकि 20 रुपये से ज्यादा बैलेंस होने पर कंपनी ऑटोमैटिक नंबर रिटेंशन स्कीम के तहत 20 रुपये काटकर इसमें और 30 दिनों तक सर्विस ऐड कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Jio का 72 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।