Jio का 56 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी
जियो का ₹629 प्रीपेड प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G सुविधा देता है। इसमें JioHotstar, 50GB JioAICloud और 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।

Jio का 56 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो रिलायंस जियो अपने करोड़ों ग्रहकों के लिए कई तरह के प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करता है जिसमें न सिर्फ डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है बल्कि कुछ प्लान्स तो OTT और दूसरे डिजिटल बेनिफिट्स के साथ आते हैं। इसी में से कंपनी का ₹629 वाला प्लान भी कुछ ऐसे ही बेनिफिट्स ऑफर कर रहा है। इस प्लान में यूजर्स को कई खास सुविधाएं मिल रही हैं।
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन और 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन है। इसके अलावा प्लान में यूजर्स को JioAICloud का फ्री स्टोरेज भी मिल रहा है।
Jio के ₹629 वाले प्लान के बेनिफिट्स
Jio के ₹629 वाले रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें 56 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। साथ ही प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा भी मिल रहा है। प्लान में पूरी वैलिडिटी के दौरान टोटल 112GB डेटा मिल रहा है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम होकर 64Kbps रह जाती है।
इतना ही नहीं इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। साथ ही इसमें यूजर्स को हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। प्लान True 5G भी ऑफर कर रहा है और एलिजिबल यूजर्स को इसके तहत अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा।
फ्री में JioHotstar और Canva Pro Lite
इसके अलवा इस प्लान में कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। प्लान के साथ यूजर्स को JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इसके जरिए यूजर्स OTT कंटेंट एन्जॉय कर सकते हैं। प्लान में JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिल रहा है। प्लान के साथ 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल रहा है, जिसकी कीमत 1,590 रुपये है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।