विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio का 200 दिन वाला प्लान: डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

Published: Sun, 22 Nov 2026 10:00 AM (GMT+05:30)

रिलायंस जियो ₹2025 का एक प्रीपेड प्लान पेश कर रहा है जिसमें 200 दिनों की वैधता, कुल 500GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में JioHotstar, 50GB JioAICloud और 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन जैसे अतिरिक्त लाभ भी शामिल हैं।

Jio का 200 दिन वाला प्लान: डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

Jio का 200 दिन वाला प्लान: डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो अपके लिए अच्छी खबर है। वैसे तो Reliance Jio अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए कई तरह के प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें न सिर्फ लंबी वैलिडिटी मिल रही है बल्कि इसमें ज्यादा डेटा भी शामिल हैं। कंपनी ऐसा ही एक प्लान ₹2025 में ऑफर कर रही है।

ये प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ टोटल 500GB डेटा भी मिलेगा। चलिए जानते हैं कि प्लान में और क्या-क्या खास मिलेगा

Jio के ₹2025 वाले प्लान के बेनिफिट्स

Jio के इस जबरदस्त प्लान में 200 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। साथ ही इस प्लान में डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा भी मिल रहा है। इस हिसाब से पूरी वैलिडिटी के दौरान टोटल 500GB डेटा मिलने वाला है। डेटा लिमिट एंड होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी और 64Kbps तक रह जाएगी। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। साथ ही प्लान में एलिजिबल ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिल रहा है।

JioHotstar और Canva Pro Lite भी

इतना ही नहीं जियो के इस रिचार्ज प्लान की सबसे खास बात इसमें मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स हैं। Jio की तरफ से इसमें JioHotstar Mobile+ Hollywood सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहा है। साथ ही इसमें JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिल रही है। प्लान में 12 महीने के लिए Canva Pro Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है, जिसकी कीमत ₹1,590 बताई गई है।

यह भी पढ़ें- Jio का 72 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।