Move to Jagran APP

Jio 5G: दिसंबर 2023 तक पूरे देश में मिलेगा धना धन,अंबानी ने की घोषणा

Jio 5G- 5G के देश में लांच होते ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने भी घोषणा कर दी कि Jio दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में 5जी सेवाएं प्रदान करेगी। जानिये और क्या क्या कहा अंबानी ने.

By Kritarth SardanaEdited By: Published: Sat, 01 Oct 2022 10:05 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 10:05 PM (IST)
Jio 5G: दिसंबर 2023 तक पूरे देश में मिलेगा धना धन,अंबानी ने की घोषणा
Jio 5g photo credit- Jagran file photo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। 5G Launch in India: India Mobile Congress 2022 के पहले दिन देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 सेवा लांच की। इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि Jio अगले साल दिसंबर 2023 तक सभी पूरे देश में 5जी सेवाएं पहुंचा देगी। उन्होंने कहा कि जियो का लक्ष्य है कि दिसंबर 2023 तक हर गांव में 5जी सेवाएं पहुंचा देगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jio ने 5G में किया 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश

रिलायंस जियो पहले ही ऐलान कर चुकी है कि दिवाली तक देश के मेट्रो शहरों में 5जी सेवाएं शुरू कर देगी। रिलायंस ने 5जी नेटवर्क के निर्माण के लिए कुल 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश की अपनी प्रतिबद्धता जताई है। जियो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे चार मेट्रो शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करेगी। कंपनी दिसंबर 2023 तक अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए देश में तेज़ी से 5जी का विस्तार करेगी।

चीन और अमेरिका को नेटवर्क टक्कर देगा भारत

अपने संबोधन में मुकेश अंबानी ने कहा 'हम चीन और अमेरिका से भी आगे भारत को डेटा-संचालित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" जियो 5जी दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे उन्नत 5जी नेटवर्क होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि रिलायंस जियो की सेवा किफायती भी होगी और इसकी गुणवत्ता विश्वस्तरीय भी होगी। इसके साथ ही 5जी सेवा किस तरह से देश के समक्ष कुछ बेहद बुनियादी चुनौतियों को दूर करने में मददगार साबित होगा, इसका भी खाका अंबानी ने पेश किया।

Jio Glass का डेमो दिया गया पीएम मोदी को

5G सेवा लॉन्च करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने IMC 2022 के पवेलियन में जाकर 5जी टेक्नोलॉजी से लैस नए-नए डिवाइस की जानकारी लेकर उनको समझा और उनका अनुभव भी लिया। इन डिवाइस में Jio Glass भी शामिल है, इसका डेमो मुकेश अंबानी और उनके पुत्र आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को दिया। साथ ही इस ग्लास से जुड़ी सभी जानकारी भी उनको दी गई। इसके बाद प्रधानमंत्री ने जियो ग्लास पहनकर खुद इसका अनुभव लिया।

यह भी पढ़ें- IMC 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया Jio Glass का अनुभव, जानिये कैसे काम करते हैं ये ग्लास 

5G Launch In India: PM Modi के डिजिटल इंडिया को रफ़्तार देगा 5G नेटवर्क


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.