विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jagran HiTech Awards के 8 साल बेमिसाल, नया Infinity Edition यूजर्स को तकनीक की नई दुनिया की ओर ले जाएगा!

Published: Tue, 17 Nov 2026 09:31 PM (IST)

Jagran New Media का प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म ‘Jagran HiTech Awards’ अपने आठवें साल में कदम रखते हुए एक बार फिर टेक ...और पढ़ें

Jagran HiTech Awards 2026 का एलान।

Jagran HiTech Awards 2026 का एलान। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जागरण न्यू मीडिया के Jagran HiTech Awards को पिछले 8 सालों में यूजर्स, इंफ्लुएंसर्स और इंडस्ट्री का भरोसा और ढेर सारा प्यार मिला। इसने शुरुआत से ही मोबाइल, टेक्नोलॉजी और मोबिलिटी के क्षेत्र में हुए एक्सीलेंस, इनोवेशन और अचीवमेंट को सेलिब्रेट किया। सालों की इस सफल यात्रा के दौरान कई ऐसे मौके आए जब इंडस्ट्री के लीडर्स ने JNM के इस पहल को सराहा और इसे एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बनाया।

वर्ष 2019 में शुरू हुआ Jagran HiTech Awards ने कई नए इनोवेशन और स्टार्टअप को पहचान दी, जो किसी नई कंपनी के लिए एक गर्व की बात है। तकनीक का यह बड़ा समारोह बहुत जल्द मीडिया एक्सपोजर, नेटवर्किंग और पार्टनरशिप का बड़ा मंच बन गया है। यह सिलसिला आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा, नए तेवर और नए जोश के साथ।

हम सब जानते हैं कि तकनीक में संभावनाएं सीमित नहीं होती हैं। इस पर रिसर्च और इनोवेशन हमेशा चलता है। इसका कोई भी बेंचमार्क नहीं है। Jagran HiTech Awards ने हमेशा तकनीक की संभावनाओं को प्रोत्साहित किया है। इसका नया एडिशन 27 नवंबर 2026 को होने जा रहा है, जिसे Infinity Edition का नाम दिया गया है। इसमें AI टेक्नोलॉजी, फ्यूचर मोबिलिटी, EV इकोसिस्टम, कनेक्टेड लिविंग, कंज्यूमर टेक्नोलॉजी, स्मार्ट ड्राइव, इमर्जिंग इनोवेशन और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी जैसे आज के विषयों पर चर्चा की गई।

Jagran Hi Tech Awards

Jagran HiTech Awards 2026 में मोबाइल और मोबिलिटी से जुड़े लीडर्स आमंत्रित हैं, जिनके साथ संवाद करके इंडस्ट्री में चल रहे नए अपडेट्स के बारे में जानने का मौका मिलेगा। उनके एक्सपीरियंस को यूजर्स के साथ सांझा किया जाएगा। अलग- अलग कंपनियों के लीडर्स जो इंडस्ट्री को आगे ले जाने में अपना योगदान दे रहे हैं, उनके साथ नेटवर्किंग का मौका मिलेगा। इसके अलावा, भविष्य में तकनीक और आर्टफिशियल इंटेलीजेंस किस दिशा की ओर बढ़ेंगे और नई संभावनाएं क्या होंगी, उस पर चर्चा की जाएगी। आखिर में, इंडस्ट्री के शीर्ष लीडर्स और साल के बेस्ट टेक व ऑटो प्रोडक्ट्स को सम्मानित किया जाएगा।

इस समारोह में अवार्ड के नॉमिनेशन के लिए जूरी मेंबर्स की टीम बनाई है, जो टेक और ऑटो इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स हैं। टेक जूरी मेंबर्स में जागरण हाइटेक के कंसल्टिंग एडिटर कोनार्क त्यागी, टेक्निकल गुरुजी नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले गौरव चौधरी, Tech Makhnified के फाउंडर राजीव मखनी, और काउंटरपॉइंट रिसर्च में डिवाइसेस और इकोसिस्टम्स के रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक शामिल हैं। वहीं बात करें ऑटो जूरी की तो इसमें जागरण हाइटेक के कंसल्टिंग एडिटर कोनार्क त्यागी, जागरण हाइटेक के ऑटो एडिटर अजित गर्ग, MotorOctane के फाउंडर रचित हिरानी, VECTOR के एग्जिक्यूटिव एडिटर आशिष झा और The Unbiased Blog के फाउंडर निखिल चावला शामिल हैं।

नए और इनोवेटिव काम की पहचान करना जरूरी है, जिससे इंडस्ट्री के लोगों का हौसला बढ़े। मोबाइल, मोबिलिटी और तकनीक के क्षेत्र में इनोवेशन निरंतर जारी रहता है। पांच साल पहले मोबाइल और कारों के जो फीचर्स थे, अब उनमें कुछ नए फीचर्स जुड़ चुके हैं, जिससे यूजर्स फायदा हो रहा है। Jagran HiTech Awards टेक और ऑटो इंडस्ट्री में हो रहे ऐसे ही बदलाव को पहचानकर, उस सेक्शन में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित करता है। आप भी जुड़ें इस समारोह के साथ।

यह भी पढ़ें: सर्दियों में फोन चार्ज करते वक्त न करें ये गलतियां, बैटरी को हो सकता है नुकसान!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।