सर्दियों में फोन चार्ज करते वक्त न करें ये गलतियां, बैटरी को हो सकता है नुकसान!
सर्दियों में स्मार्टफोन चार्ज करते समय कुछ गलतियां बैटरी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ठंडे तापमान या हीटर के पास ...और पढ़ें

सर्दियों में फोन चार्ज करते वक्त न करें ये गलतियां, बैटरी को हो सकता है नुकसान!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम आ गया है और अब स्मार्टफोन की बैटरी से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। कम टेम्परेचर का असर न सिर्फ मोबाइल की बैटरी पर पड़ सकता है, बल्कि चार्जिंग के दौरान भी कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। कई बार लोग ठंड से बचाने के लिए मोबाइल को हीटर के पास रखकर चार्ज करने लग जाते हैं या फिर ठंडे एनवायरनमेंट से सीधे फोन को गर्म जगह पर ले आते हैं।
ऐसा करना मोबाइल की बैटरी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए अगर आप भी सर्दियों में फोन चार्ज करते वक्त कुछ गलतियां करते हैं, तो इन्हें तुरंत सुधार लें, नहीं तो बैटरी को नुकसान पहुंच सकता है।
ठंडे टेम्परेचर में न करें चार्ज
मोबाइल में लिथियम-आयन बैटरी देखने को मिलता है। इस बैटरी की केमिकल एक्टिविटी कम तापमान में स्लो हो जाती है। ऐसे में मोबाइल की चार्जिंग पावर प्रभावित हो सकती है। बहुत ज्यादा ठंड में मोबाइल चार्ज करने से बैटरी पर दबाव पड़ सकता है। इसलिए अगर आपका मोबाइल काफी देर तक ठंडे एनवायरनमेंट में रहा है, तो उसे नॉर्मल कमरे के तापमान पर आने दें और इसके बाद ही चार्जिंग करें।
हीटर के पास रखकर न करें चार्ज
सर्दियों के दौरान कुछ लोग मोबाइल को जल्दी गर्म करने या ठंड से बचाने के लिए हीटर, ब्लोअर या अन्य डिवाइस के पास रख देते हैं लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। ज्यादा हीट से बैटरी हेल्थ प्रभावित हो सकती है। फोन को चार्ज करते वक्त ऐसी जगह रखें, जहां नॉर्मल तापमान बना रहे और थोड़ी हवा भी लगे।
चार्जिंग के वक्त न करें ये गलतियां
सर्दियों में फोन को कंबल या तकिए के नीचे रखकर चार्ज न करें। ऐसा करने से फोन की हीट बाहर नहीं निकल पाती और ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है। हमेशा अच्छी क्वालिटी के चार्जर और केबल का यूज करें। मोबाइल को चार्जिंग के दौरान अनावश्यक यूज करने से भी बचें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।