यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
itel Icon 3 स्मार्टवॉच 2.01 इंच AMOLED डिस्प्ले और Bluetooth कॉलिंग के साथ करेगी एंट्री, लॉन्च से पहले जानें खूबियां
itel Icon 3 स्मार्टवॉच भारत में जल्द होने वाली है। इस अपकमिंग वॉच को लेकर जानकारी मिली है कि इसे ...और पढ़ें

टेकनोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। बजट स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी itel जल्द ही भारत में नई स्मार्टवॉच करने वाली है। यह स्मार्टवॉच itel Icon 3 के नाम से पेश की जाएगी। कंपनी की अपकमिंग वॉच को लेकर जानकारी सामने आई है कि इसे AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। यह वॉच itel Icon 2 का अपग्रेड वर्जन है। यहां हम आपको itel Icon 3 वॉच के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
itel Icon 3 में मिलेंगे ये फीचर्स
itel Icon 3 स्मार्टवॉच को लेकर बताया जा रहा है कि इसे 2.01-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इस डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 500 निट्स होगी। यह वॉच स्लीक डिजाइन के साथ मार्केट में उतारी जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह वॉच में बेहतर कॉल कनेक्विटी के लिए सिंगल-चिप ब्लूटूथ कॉलिंग दिया जाएगा। फिलहाल इस वॉच को लेकर इतनी ही जानकारी उपलब्ध है।
itel Icon 2 के फीचर्स और कीमत
- itel Icon 2 में 1.83-इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसे स्क्वॉयर शेप डिजाइन के साथ रोटेटिंग क्राउन के साथ पेश किया गया है। इसमें 150 से ज्यादा कस्टमाइज वॉचफेस ऑप्शन मिलते हैं।
- वॉच में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.3 का सपोर्ट दिया गया है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग, क्विक कॉन्टेक्ट, डायल पैड और कॉल हिस्ट्री जैसे फीचर मिलते हैं।
- इस वॉच में यूजर्स को हेल्थ ट्रेकिंग जैसे SpO2 लेवस, हार्ट रेट, स्लीप पैटर्न और मेंशुअल साइकिल ट्रैक फीचर भी मिलते हैं। इसके साथ ही यह 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड सपोर्ट करती है।
- इस वॉच को स्वीमिंग के दौरान भी यूज किया जा सकता है। itel Icon 2 वॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है।
- itel Icon 2 स्मार्टवॉच मार्केट में अभी 1,099 रुपये में उपलब्ध है। आइटेल की यह वॉच ब्लू, ब्लैक, रोज गोल्ड कलर ऑप्शन में अमेजन से खरीदी जा सकती है।
