विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iPhone के मुकाबले Android फोन को चोरी करना है आसान, ऐसे बदल दिया जाता है IMEI नंबर

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Mon, 24 Sep 2018 06:52 PM (IST)Updated: Sat, 29 Sep 2018 06:12 PM (IST)

iPhone के IMEI नंबर को बदलना लगभग नामुमकिन है, लेकिन Android फोन के IMEI नंबर को सॉफ्टवेयर या दूसरे टूल से बदला जा सकता है।

iPhone के मुकाबले Android फोन को चोरी करना है आसान, ऐसे बदल दिया जाता है IMEI नंबर
iPhone के मुकाबले Android फोन को चोरी करना है आसान, ऐसे बदल दिया जाता है IMEI नंबर

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। क्या आपको पता है कि Android स्मार्टफोन को चोरी करना iPhone के मुकाबले ज्यादा आसान है? अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसा सवाल है, किसी भी फोन को चोरी किया जा सकता है, ऐसे में किसी भी फोन को चोरी करना आसान या मुश्किल कैसे है। आपका सवाल तो ठीक है, लेकिन इसका जवाब थोड़ा अलग है। दरअसल हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक Android स्मार्टफोन को चोरी कर के बचना ज्यादा आसान है बजाए iPhone को चोरी करने के।

मौजूदा समय में कई एंटी वायरस और सर्विसेज दावा करती हैं कि उनके इस्तेमाल से यूजर्स अपने चोरी हुए फोन को खोज सकते हैं। इसके अलावा कई सर्विसेज में तो यहां तक दावा किया जाता है कि यूजर चोर तक का पता लगा सकते हैं, लेकिन सवाल ये है कि क्या यह सचमुच में इतना आसान है।

चोरी करने के बाद सबसे पहले क्या करते हैं चोर?

फोन चोरी हो गया है या फिर आप इसे कहीं भूल आए हैं इसका सबसे पहला अंदाजा फोन के स्विच ऑफ होने से पता लग जाता है। दरअसल फोन को चोरी करने के बाद चोर सबसे पहले उसे स्विच ऑफ कर देता है, ताकी आपके फोन को आप या पुलिस ट्रैस न कर पाए।

पुलिस को ऐसे देते हैं चकमा

स्मार्टफोन को चोरी करने के बाद सबसे पहले इसका इंटरनेशनल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (IMEI) नंबर बदल दिया जाता है। इससे पुलिस या कई सर्विसेज आपके फोन की लोकेशन का पता नहीं लगा पाती हैं।

कैसे बदला जाता है IMEI नंबर?

स्मार्टफोन के आईएमईआई (IMEI) नंबर को सॉफ्टवेयर की मदद से बदला जा सकता है। इसके अलावा भी इसे बदलने के कई तरीके हैं। दरअसल बाजार में कई सॉफ्टवेयर्स उपलब्ध हैं जिनकी पेड सर्विस के जरिए स्मार्टफोन के IMEI नंबर को बदला जा सकता है।

इसलिए मुश्किल है iPhone

अब वापस आते हैं अपनी बात पर कि क्यों iPhone को चोरी करना Android स्मार्टफोन से ज्यादा मुश्किल है। तो इसका जवाब भी IMEI नंबर है। दरअसल iPhone के IMEI को सॉफ्टवेयर या दूसरे टूल से बदलना लगभग नामुमकिन है। इसे हैकिंग में एक्सपर्ट लोग ही कर सकते हैं। तो अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी संभावना ज्यादा है कि आप अपने फोन और चोर के बारे में पता लगा सकें।

यह भी पढ़ें:

iVoomi iPro 3,999 रुपये में भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास

IRCTC ऐप या वेबसाइट पर इन 5 Steps की मदद से अब पलक झपकते होगा टिकट बुक

Youtube पर इन 4 आसान तरीकों से अब घर बैठे करें कमाई 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।