विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत में लॉन्च हुआ iQoo Z7s 5G, इन खूबियों के साथ लुभा सकता है यूजर्स का दिल

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Mon, 22 May 2023 12:24 PM (IST)

iQoo Z7s 5G Launched In India मिड बजट में एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ...और पढ़ें

iQoo Z7s 5G Launched In India, Pic Courtesy- iQoo
iQoo Z7s 5G Launched In India, Pic Courtesy- iQoo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी iQoo ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए एक नया स्मार्टफोन iQoo Z7s 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया डिवाइस iQoo Z7 सीरीज में लॉन्च किया गया है। दरअसल कंपनी ने नया डिवाइस मिड बजट रेंज में लॉन्च किया है। ऐसे में अगर आप भी एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो iQoo Z7s 5G के बारे में जानकारियां ले सकते हैं-

किस प्राइस पर लॉन्च हुआ है iQoo Z7s 5G?

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो iQoo Z7s 5G स्मार्टफोन को दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस 6जीबी और 8जीबी रैम ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

डिवाइस में कंपनी ने 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी है। बेस वेरिएंट को 18,999 रुपये पर लॉन्च किया गया है, जबकि दूसरे वेरिएंट को 19,999 रुपये पर लॉन्च किया गया है।

कहां से कर सकते हैं iQoo Z7s 5G की खरीदारी

iQoo Z7s 5G की खरीदारी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से की जा सकती है। स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन Norway Blue और Pacific Night में खरीदा जा सकता है।

iQoo Z7s 5G में क्या हैं खूबियां?

नए Z7s 5G डिवाइस को कंपनी ने 6.38 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ पेश किया है। फोन की डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। फोन को octa-core Qualcomm Snapdragon 695 5G SoC के साथ लाया गया है। कैमरा की बात करें तो iQoo Z7s 5G को 64-megapixel प्राइमरी सेंसर के साथ लाया गया है।

फोन में सेल्फी क्लिक करने के लिए 16-megapixel का फ्रंट कैमरा मिलता है। iQoo Z7s 5G स्मार्टफोन को 4,500mAh की बैटरी के साथ लाया गया है। डिवाइस 44W वायर्ड फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। iQoo Z7s 5G फोन में यूजर को डेटा सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर फीचर की सुविधा भी मिलती है।