10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
iQOO जल्द ही भारत में अपना नया 5G फोन iQOO 16R लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे हाल ही में Geekbench पर देखा गया है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 10,000mAh बैटरी और 165Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे शानदार फीचर्स मिल सकते हैं।

10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO जल्द ही इंडियन मार्केट में अपना नया 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस बार अपना नया iQOO 16R लॉन्च करने की तैयरी में है, जिसे हाल ही में Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से डिवाइस के प्रोसेसर और परफॉर्मेंस से जुड़ी डिटेल्स सामने आई हैं।
इसके अलावा रिपोर्ट्स में फोन की बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और कैमरा सेटअप को लेकर भी डिटेल्स सामने आई हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस डिवाइस के नाम या फीचर्स का खुलासा नहीं किया है।
iQOO 16R के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टिप्स्टर Abhishek Yadav ने अपनी हालिया पोस्ट में बताया है कि iQOO 16R को Geekbench पर मॉडल नंबर Vivo I2606 के साथ स्पॉट किया गया है। डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,775 और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,680 स्कोर हासिल किया है। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है।
साथ ही फोन में Adreno 825 GPU और 12GB तक RAM मिल सकती है। जबकि पुरनी रिपोर्ट्स में डिवाइस 16GB RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ स्पॉट किया गया था। डिस्प्ले की बात करें तो डिवाइस में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
फोन में 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 10,000mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। यह Android 17 पर बेस्ड सॉफ्टवेयर के साथ आ सकता है।
iQOO 16R के संभावित कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। साथ ही इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
iQOO 16R की लॉन्चिंग और संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक iQOO 16R को भारत और ग्लोबल मार्केट में 2027 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। फोन की संभावित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।