विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.59 इंच 165Hz डिस्प्ले भी

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:30 AM (IST)

iQOO का नया 5G स्मार्टफोन iQOO 16R जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है, जिसे हाल ही में BIS ...और पढ़ें

10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.59 इंच 165Hz डिस्प्ले भी

10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.59 इंच 165Hz डिस्प्ले भी  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO जल्द ही इंडियन मार्केट में अपना एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयरी में है। कंपनी इस फोन को iQOO 16R के नाम से पेश कर सकती है। इस अपकमिंग डिवाइस को हाल ही में भारत के Bureau of Indian Standards यानी BIS से सर्टिफिकेशन मिला है। इससे भारत में डिवाइस की लॉन्चिंग की उम्मीद बढ़ गई है।

हालांकि कंपनी ने अभी तक डिवाइस के नाम, लॉन्च डेट या फीचर्स को लेकर कोई खुलसा नहीं किया है। कुछ मार्केट में इस फोन को iQOO 16s के नाम से भी पेश किया जा सकता है। चलिए इस डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं

BIS लिस्टिंग में दिखा मॉडल नंबर

BIS की लिस्टिंग में iQOO के एक नए डिवाइस का मॉडल नंबर I2606 देखा गया है। इसे 11 नवंबर को रजिस्ट्रेशन नंबर R-93029700 के तहत मंजूरी मिल गई है। यही मॉडल नंबर पहले IMEI डेटाबेस में iQOO 16R के नाम से भी सामने आया है। जबकि मलेशिया की SIRIM और इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर इसे iQOO 16s के नाम से स्पॉट किया गया है। ऐसे में ये क्लियर नहीं है कि भारत में इसे iQOO 16R के नाम से पेश किया जाएगा या इसे iQOO 16s के नाम से लॉन्च किया जाएगा।

iQOO 16R के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iQOO 16R को चीन में लॉन्च होने वाले iQOO Z12 Turbo का ही रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। फोन में 6.59 इंच की डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, जो कम से कम 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकती है। जबकि परफॉर्मेंस के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 6 या Snapdragon 8 Gen 5 Pro प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।

हालांकि अभी तक इन चिपसेट के नाम की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इतना ही नहीं इस नए डिवाइस में करीब 10,000mAh की बड़ी बैटरी भी देखने को मिल सकती है। कंपनी इसमें इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी ऑफर कर सकती है।

हालांकि ये सभी फीचर्स फिलहाल रिपोर्ट्स पर बेस्ड हैं। ये नया डिवाइस 2027 की शुरुआत में भारतीय बाजार में आ सकता है। वहीं, iQOO 16 को भारत में दिसंबर 2026 के मिड में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 7,200 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।