Apple के सबसे पतले नए iPhone में मिलेंगे बड़े अपग्रेड, 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आएगा
एप्पल अपने नेक्स्ट जनरेशन iPhone Air 2 को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। ...और पढ़ें

Apple के सबसे पतले नए iPhone में मिलेंगे बड़े अपग्रेड, 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आएगा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल जल्द ही अपने नेक्स्ट जनरेशन स्लिम स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी अब iPhone Air 2 को पेश करने वाली है। कंपनी ने पिछले वाले मॉडल iPhone Air को एक नए डिजाइन और पतले प्रोफाइल में पेश किया था, लेकिन इसमें कुछ फीचर्स की कमी थी। अब इसके अपग्रेडेड मॉडल को लेकर नई डिटेल्स सामने आई हैं।
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone Air 2 में बड़ी बैटरी, नया प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन की मोटाई भी काफी कम होने की उम्मीद है।
iPhone Air 2 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iPhone Air 2 में 6.55 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। ये स्क्रीन 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकती है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो मौजूदा मॉडल जैसा ही हो सकता है। इसका मतलब है कि कंपनी स्क्रीन के डिजाइन में कोई बड़ा चेंज नहीं करेगी।
मिल सकती है A20 चिपसेट
परफॉर्मेंस के लिए इस नए डिवाइस में एप्पल की नई A20 सीरीज चिप मिल सकती है। ये चिप TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बनी होगी। इससे फोन की प्रोसेसिंग पावर और इसकी एफिशिएंसी बेहतर देखने को मिल सकती है।
बड़ी बैटरी और डुअल कैमरा
iPhone Air 2 में पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ी बैटरी मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में करीब 3,500mAh की बैटरी मिल सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसे लेकर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है।
फोटोग्राफी के लिए इस नए फोन में 48MP का प्राइमरी वाइड कैमरा मिल सकता है। साथ ही इसमें 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिल सकता है। रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि iPhone Air 2 पहले से पतला हो सकता है।
कब तक लॉन्च होगा iPhone Air 2?
Apple ने फिलहाल iPhone Air 2 की लॉन्च डेट को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 2027 के स्प्रिंग सीजन इवेंट में अपने नए iPhone मॉडल लॉन्च कर सकती है। इस दौरान iPhone Air 2 नए वाले iPhone 18 और iPhone 18e के साथ लॉन्च हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।