Nokia ने लॉन्च किया डुअल डिस्प्ले वाला सस्ता फ्लिप फोन, 4G कनेक्टिविटी और 1450mAh की बैटरी भी
HMD ने बुजुर्गों और बच्चों के लिए Nokia 2360 Flip फीचर फोन लॉन्च किया है। इसमें फैमिली असिस्ट, SOS बटन और 2G कनेक्टिविटी जैसे फीचर हैं।

HighLights
HMD ने Nokia 2360 Flip फीचर फोन पेश किया।
बुजुर्गों और बच्चों के लिए फैमिली असिस्ट सुविधा।
SOS बटन और 15 दिन की बैटरी लाइफ।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD ने नया फीचर फोन लॉन्च किया है। कंपनी का नया फोन Nokia 2360 Flip नाम से पेश किया गया है, जो क्लैमशेल डिजाइन के साथ आता है, जिसमें 2G कनेक्टिविटी ऑफर की गई है। कंपनी का कहना है कि इस फीचर फोन को उन्होंने बुजुर्गों और बच्चों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। नोकिया का यह फोन रिमोट असिस्टेंट सॉफ्टवेयर और डेडिकेटेड इमरजेंसी हार्डवेयर के साथ आता है।
Nokia 2360 Flip स्मार्टफोन का मेन हाइलाइट Family Assist कैपेबिलिटी है, जो ऑथराइज्ड फैमिली मैंबर को फोन की सेटिंग को रिमोटली एक्सेस करने की अनुमति देता है। इस फंक्शन के साथ यूजर्स फोन की वॉल्यूम लेवल, रिमाइंडर और रिमोटली एक्सेस कर सकते हैं। इसके साथ ही सेफ्टी के लिए फोन में एक्सटर्नल SOS बटन भी दिया गया है। यह एक्टिवेट होने पर पहले से सिलेक्टेड कॉन्टैक्ट्स को इमरजेंसी टेक्स्ट भेजता है।

Nokia 2360 Flip के स्पेसिफिकेशन्स
Nokia 2360 Flip फोन में 2.8-इंच की प्राइमरी इनर डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 320 x 240 पिक्सल है। यह QVGA पैनल है। इस फोन के सेकेंडरी डिस्प्ले की बात करें तो उसका साइज 1.77 इंच है। इसका रेजोल्यूशन 160 x 128 पिक्सल है, जो QQVGA पैनल है। यह फोन Nokia के सिम्बियन 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। फोन में 4MB की इंटरनल स्टोरेज दी है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Nokia 2360 Flip फीचर फोन में FM Radio और MP3 प्लेयर दिया गया है। यह फोन डुअल बैंड 900/1800MHz (डुअल सिम) सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए नोकिया के इस फोन में USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 3.5mm ऑडियो हेडफोन जैक दिया गया है। इस फोन का साइज 111.85×55.56×18.95mm और वजन 121ग्राम है।
Nokia 2360 Flip स्मार्टफोन में कंपनी ने 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी दी है। इस फोन की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 15 दिनों का स्टेंडबाय बैकअप और 27.5h घंटे का टॉकटाइम ऑफर करता है। Nokia 2360 Flip को तीन कलर ऑप्शन चारकोल, टील और बर्गन्डी रेड में बिक्री के लिए आएगा। फिलहाल कंपनी ने इस फोन की कीमत और सेल डेट के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।