यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
iPhone 16 Plus पर 9000 का डिस्काउंट! Flipkart की बंपर डील मिस मत करना
नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए फ्लिपकार्ट एक बेहतरीन डील लेकर आया है। जहां आप लेटेस्ट ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी टाइम से बड़ी स्क्रीन वाला iPhone खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से खुद को रोक रहे हैं। तो अब और इंतजार करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए कमाल की डील लाया है जहां आप लेटेस्ट आईफोन 16 प्लस पर 9 हजार का डिस्काउंट ले सकते हैं। हालांकि इसमें फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर भी शामिल है।
यह एक लिमिटेड टाइम डील लग रही है, खास तौर पर iPhone 16 Plus जैसे पॉपुलर मॉडल पर ऐसी डील्स कम ही देखने को मिलती हैं। इसलिए, अगर आप नए फोन में अपग्रेड करने का काफी टाइम से वेट कर रहे थे, तो यह सही टाइम हो सकता है। आइए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं और जानें कि ज्यादा डिस्काउंट के लिए आप और क्या-क्या कर सकते हैं।
iPhone 16 Plus डिस्काउंट ऑफर
iPhone 16 Plus को भारत में एप्पल ने पिछले साल 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। हालांकि अभी ये फोन Flipkart पर 5 हजार रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है, जिससे इसकी कीमत 84,900 रुपये रह गई है। डील को और भी शानदार बनाने के लिए Flipkart सभी बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 4,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी दे रहा है। यानी आप फोन पर कुल 9 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

ऐसे लें और ज्यादा डिस्काउंट
यही नहीं आप फोन पर एक्स्ट्रा पैसे बचाने के लिए एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं जहां से आप अपने पुराने फोन की कंडीशन के बेस पर 49,950 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में कंपनी एक्स्ट्रा 3 हजार रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है जहां आप अपने पुराने स्मार्टफोन को बेचकर और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं।
iPhone 16 Plus के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iPhone 16 Plus में 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले देखने को मिलता है। यही नहीं इस प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एप्पल का पावरफुल A18 चिपसेट दिया गया है। यह फोन एप्पल इंटेलिजेंस के सभी फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक iPhone 16 Plus पर आपको 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिल सकता है।
फोटो और वीडियो के लिए iPhone 16 Plus में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 12MP का सेल्फी कैमरा है। इसके अलावा यह प्रीमियम फोन IP68-सर्टिफाइड है जो इसे एक वाटरप्रूफ फोन बना देता है।
