Move to Jagran APP

iOS 18 Update: iPhone को मिला ऐतिहासिक अपडेट, इन डिवाइस को मिलेंगे एपल के नए फीचर्स; चेक करें लिस्ट

एपल का नया अपडेट WWDC 2024 में लॉन्च कर दिया गया है। iOS 18 अपडेट को कई ऐसे फीचर्स के साथ लाया गया है। जो एपल के इतिहास में किसी भी अपडेट में देखने को नहीं मिले हैं। यह अपडेट किन डिवाइस के लिए रोलआउट होगा। यहां उनकी पूरी लिस्ट बता रहे हैं। चेक कर लीजिये आपका डिवाइस इसमें है कि नहीं।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Tue, 11 Jun 2024 01:00 AM (IST)
iOS 18 Update: iPhone को मिला ऐतिहासिक अपडेट, इन डिवाइस को मिलेंगे एपल के नए फीचर्स; चेक करें लिस्ट
इन डिवाइस के लिए रोलआउट होगा iOS 18 अपडेट

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल का नया अपडेट WWDC 2024 में लॉन्च कर दिया गया है। iOS 18 अपडेट को कई ऐसे फीचर्स के साथ लाया गया है। जो एपल के इतिहास में किसी भी अपडेट में देखने को नहीं मिले हैं। इसमें सबसे बड़ी बात है कि एआई फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

अपडेट के साथ एपल ने यूजर्स की सिक्योरिटी और प्राइवेसी को बेहतर कर दिया है। यहां अपडेट के फीचर्स और उन डिवाइस के बारे में बताने वाले हैं। जिन्हें नया अपडेट मिलेगा।

इन डिवाइस को मिलेगा अपडेट

iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max,

iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Ma

iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max

iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max

iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max

iPhone Xs

iPhone Xs Max

iPhone XR

iPhone SE

(2nd generation और उसके बाद के सभी को)

iOS के खास फीचर्स

होम स्क्रीन कस्टमाइजेशन: iOS 18 अपडेट होम स्क्रीन को कस्टमाइज करने के नए तरीके पेश करता है। अब आप ऐप आइकन के लिए नई थीम चुन सकते हैं और उन्हें अपनी पसंद के अनुसार कहीं भी अरेंज कर सकते हैं।

नया कंट्रोल सेंटर: कंट्रोल सेंटर को मल्टीपेज लेआउट और एक नई कंट्रोल गैलरी के साथ नया रूप दिया गया है। यह सुविधा थर्ड-पार्टी डेवलपर्स को कंट्रोल सेंटर के लिए विजेट ऑफर करने की परमिशन देती है।

फेस आईडी के साथ ऐप लॉकिंग: प्राइवेसी बेहतर करने के लिए iOS 18 फेस आईडी के पीछे अलग-अलग ऐप को लॉक करने का सपोर्ट करता है। यह सुविधा सुनिश्चित करती है कि केवल आप अपने iPhone पर संवेदनशील ऐप तक पहुँच सकते हैं।

मैसेज ऐप हुआ बेहतर: मैसेज ऐप को कई अपग्रेड मिले हैं। टैपबैक को फिर से डिजाइन किया गया है, जिससे आप किसी भी इमोजी या स्टिकर के साथ जवाब दे सकते हैं। अब आप बाद में भेजे जाने वाले मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं।

सैटेलाइट फीचर: यूजर्स को सैटेलाइट कनेक्टिविटी से ही मैसेज भेजने की सुविधा मिलेगी। इस फीचर को लेकर यूजर्स खूब एक्साइटेड थे।

Apple मैप्स: एपल मैप्स में अब ऑफलाइन सपोर्ट के साथ कई नए फीचर्स की सौगात मिली है। एपल वॉलेट में एपल कैश के लिए टैप-टू-पे और Apple Pay ऑनलाइन के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म जोड़ा गया है। य

जर्नल ऐप और गेम मोड: जर्नल ऐप में अब आपके मूड को लॉग करने और टार्गेट को ट्रैक करने के लिए टूल हैं। यह एक नया इनसाइट्स व्यू और बेहतर खोज क्षमताएँ भी पेश करता है। गेम मोड iPhone पर आ रहा है, जो गेमर्स के लिए कमाल का साबित होगा।

फोटो ऐप रीडिजाइन: फोटो ऐप में अब तक का सबसे बड़ा रीडिजाइन देखने को मिला है। जिससे बढ़ती हुई फोटो लाइब्रेरी को मैनेज करना आसान हो गया है।

चैट जीपीटी सपोर्ट: ChatGPT (GPT-4o) का एकदम नया संस्करण iOS 18, iPadOS 18, macOS Sequoia में उपलब्ध है।

बेहतर प्राइवेसी और सिक्योरिटी: अपडेट के साथ प्राइवेसी और सिक्योरिटी को और भी बेहतर कर दिया गया है। यूजर्स को किसी भी चीज के लिए अपनी पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट का एक्सैस देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि वह इसे अपने हिसाब कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें- Apple ने macOS 15 Sequoia किया लॉन्च, यूजर्स को AI के साथ मिले Math Notes और कई बदलाव