विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7,200 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट लॉन्च, 11 इंच की 90Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:00 PM (IST)

Infinix ने फिलीपींस में अपना नया बजट टैबलेट Infinix Xpad 30 लॉन्च किया है। इसमें 11 इंच की FHD+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 7,200mAh की बैटरी मिलती है।

7,200 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट लॉन्च, 11 इंच की 90Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

7,200 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट लॉन्च, 11 इंच की 90Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Infinix ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया बजट टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Infinix Xpad 30 के नाम से पेश किया है। कंपनी का ये टैबलेट फिलहाल फिलीपींस में खरीदने के लिए उपलब्ध है। टैबलेट दो RAM और स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। टैबलेट में 11 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ 7,200mAh की बैटरी भी देखने को मिल रही है।

साथ ही इस टैबलेट में MediaTek Helio प्रोसेसर भी मिल रहा है। टैबलेट में Android 16 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम और कंपनी के AI फीचर्स भी मिल रहे हैं। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं

Infinix Xpad 30 की कीमत

कीमत की बात करें तो Infinix Xpad 30 की शुरुआती कीमत फिलीपींस में PHP 14,999 यानी करीब 22,000 रुपये है। इस कीमत पर अपको टैबलेट का 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। जबकि टैबलेट का एक दूसरा वेरिएंट भी है जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल रही है। टैबलेट को तीन कलर Cloudline Blue, Lunar Lilac और Stellar Grey में पेश किया गया है। फिलहाल इसकी सेल Shopee और Lazada जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरु हो गई है।

Infinix Xpad 30 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Infinix Xpad 30 में 11 इंच की Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिल रही है। साथ ही स्क्रीन में 90Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। टैबलेट में 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट भी है। डिस्प्ले को TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker Free सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो टैबलेट में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G88 प्रोसेसर है। साथ ही इसमें 6GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में Android 16 बेस्ड XOS 16 है, जिसमें Infinix AI फीचर्स भी मिल रहे हैं।

कैमरा की बात करें तो इसके रियर में LED फ्लैश के साथ 8MP का कैमरा है। जबकि, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए सामने की तरफ 8MP का फ्रंट कैमरा है। टैबलेट से 2K रेजोल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

इसके आलवा इस टैबलेट में 7,200mAh की बैटरी, 18W वायर्ड चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: वाइड-स्क्रीन, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।