विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10,100 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट लॉन्च, 144Hz OLED PaperMatte डिस्प्ले और 66W फास्ट चार्जिंग भी

Published: Wed, 15 Jul 2026 10:30 AM (IST)

हुआवेई ने अपना नया टैबलेट HUAWEI MatePad Air (2026) ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है, जिसमें 12 इंच का 2.8K OLED PaperMatte डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।  

10,100 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट लॉन्च, 144Hz OLED PaperMatte डिस्प्ले और 66W फास्ट चार्जिंग भी

10,100 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट लॉन्च, 144Hz OLED PaperMatte डिस्प्ले और 66W फास्ट चार्जिंग भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। HUAWEI ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने HUAWEI MatePad Air (2026) के नाम से पेश किया है। ये टैबलेट पिछले साल आए मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है। टैबलेट में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कंपनी ने इस बार LCD की जगह 12 इंच का 2.8K OLED PaperMatte डिस्प्ले ऑफर की है।

साथ ही टैबलेट में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 2800×1840 पिक्सल रेजोल्यूशन और 1200 निट्स तक HDR पीक ब्राइटनेस सपोर्ट भी मिल रहा है। डिस्प्ले के चारों ओर सिर्फ 4.6mm के अल्ट्रा-नैरो बेजल हैं, जिससे स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 87% तक पहुंच जाता है।

HUAWEI MatePad Air (2026) के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो परफॉर्मेंस के लिए HUAWEI MatePad Air (2026) में नया Kirin T93C प्रोसेसर मिल रहा है। ये टैबलेट 8GB और 12GB रैम ऑप्शन के साथ 256GB स्टोरेज ऑफर करता है। डिवाइस HarmonyOS 4.3 पर रन करता है, जो बेहतर मल्टीटास्किंग और प्रोडक्टिविटी फीचर्स एक्सपीरियंस देता है।

कैमरा की बात करें तो टैबलेट में 50MP का रियर कैमरा है। जबकि वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए इस बार 12MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ा अपग्रेड है। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए टैबलेट में 6 स्पीकर्स दिए गए हैं जो काफी शानदार हैं।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

बैटरी की बात करें तो टैबलेट में 10,100mAh की बड़ी बैटरी है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। टैबलेट की मोटाई सिर्फ 5.2mm है और इसका वजन 509 ग्राम है, जिससे इसे लंबे टाइम तक यूज करना आसान हो जाता है। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.2, USB Type-C (USB 3.1 Gen1), AAC और LDAC ऑडियो सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

HUAWEI MatePad Air (2026) की कीमत

कीमत की बात करें तो 8GB + 256GB स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 849 यूरो यानी करीब 93,000 रुपये रखी गई है। जबकि PaperMatte Edition की कीमत 899 यूरो यानी करीब 98,500 रुपये है, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट 999 यूरो यानी करीब 1.09 लाख रुपये में उपलब्ध होगा। टैबलेट की प्री-बुकिंग यूरोप में शुरू हो चुकी है और इसकी पहली सेल 1 अगस्त से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें- Realme का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 14GB तक RAM और 50MP कैमरा भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।