Realme का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 14GB तक RAM और 50MP कैमरा भी
Realme आज भारत में अपना नया Narzo 100x 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है, जिसमें 8,000 mAh बैटरी, 14GB RAM और 50MP कैमरा जैसे शानदार फीचर्स हैं।

Realme का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 14GB तक RAM और 50MP कैमरा भी
HighLights
आज भारत में Realme Narzo 100x 5G लॉन्च होगा।
इसमें 8,000 mAh बैटरी और 50MP कैमरा मिलेगा।
14GB RAM, Dimensity 6300 प्रोसेसर, 'पल्स लाइट' फीचर।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme आज यानी 15 जुलाई को भारत में अपना नया Narzo 100x 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। फोन में 8,000 mAh बैटरी, 14GB तक RAM और 50MP कैमरा जैसे कई कमाल के फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। लॉन्च से पहले, Amazon और Realme की वेबसाइट पर प्रोमोशनल पेज में डिवाइस के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी गई है। हालांकि अभी डिवाइस की कीमत को लेकर कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है।
Realme Narzo 100x के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Narzo 100x में 8,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलने वाली है, जिसके बारे में Realme का दावा है कि यह नॉर्मल यूज पर तीन दिन तक चल सकती है। बड़ी बैटरी के बावजूद ये फोन 8.8mm की मोटाई के साथ काफी स्लिम डिजाइन में आएगा।
फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा, इसमें बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए बायपास चार्जिंग और दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलेगा। डिवाइस के रियर कैमरा सिस्टम में 50MP का प्राइमरी कैमरा है।
डिस्प्ले की बात करें तो Narzo 100x 5G में 6.67-इंच का डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक हो सकती है। डिवाइस MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस होने वाला है, जो 5G कनेक्टिविटी वाला 6nm प्रोसेसर है।
14GB तक डायनामिक RAM
इसके अलावा डिवाइस में 256GB तक स्टोरेज और 14GB तक डायनामिक RAM देखने को मिलेगी, जो वर्चुअल मेमोरी के तौर पर स्टोरेज ड्राइव के एक हिस्से का यूज करेगी। हैवी यूज के दौरान तापमान को कंट्रोल करने के लिए डिवाइस में 5,300mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर-बेस्ड कूलिंग ऑप्टिमाइजेशन भी मिलेगा।
बैक पैनल में खास 'पल्स लाइट'
फोन के बैक पैनल में ट्रांसपेरेंट-स्टाइल का लुक और 'पल्स लाइट' नाम का LED नोटिफिकेशन सिस्टम भी देखने को मिलने वाला है। इस लाइट को 9 कलर और 5 स्पीड के साथ कस्टमाइज किया जा सकता है। इससे आने वाली कॉल, बैटरी स्टेटस या Spotify जैसे एप्स से मीडिया प्लेबैक के साथ सिंक होने पर एक अलग लुक मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।