8.15 इंच की बड़ी डिस्प्ले वाला नया फोल्डेबल 5G फोन, 16GB तक RAM और Kirin 9050 Pro प्रोसेसर
Huawei जल्द ही अपना नया फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन Mate X8 लॉन्च करने वाला है, जिसकी पहली झलक एक वीडियो में ...और पढ़ें

8.15 इंच की बड़ी डिस्प्ले वाला नया फोल्डेबल 5G फोन, 16GB तक RAM और Kirin 9050 Pro प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei जल्द ही अपना नया फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Huawei Mate X8 के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने फोन की पहली झलक दिखा दी है। कंपनी ने Mate X सीरीज की 8वीं एनिवर्सरी के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फोन को फोल्ड और अनफोल्ड दोनों कंडीशन में दिखाया गया है।
इस वीडियो में फोन का डिजाइन और पीछे की तरफ मिलने वाला सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी तक डिवाइस के स्पेसिफिकेशन, कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल अभी तक सामने आई ज्यादातर डिटेल्स रिपोर्ट्स पर बेस्ड हैं।
Huawei Mate X8 का डिजाइन
सबसे पहले डिज़ाइन की बात करें तो Huawei Mate X8 में पहले की तरह इनवर्ड फोल्डिंग डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसका मतलब है कि फोन को बंद करने पर इसकी बड़ी स्क्रीन अंदर की तरफ मुड़ जाएगी। जबकि फोन के पिछले हिस्से में गोल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। इसका ओवरऑल डिजाइन काफी हद तक पिछले मॉडल Huawei Mate X7 जैसा लग रहा है।
Huawei Mate X8 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Huawei Mate X8 में 6.5 इंच की आउटर डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। जबकि फोन को ओपन करने पर 8.15 इंच की बड़ी इनर स्क्रीन मिल सकती है। सीरीज के पिछले मॉडल Huawei Mate X7 में 8 इंच की इनर डिस्प्ले थी। ऐसे में नए मॉडल में स्क्रीन का साइज थोड़ा बड़ा हो सकता है। इतना ही नहीं इसकी इनर स्क्रीन में UTG कवर भी मिल सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में Kirin 9050 Pro चिपसेट मिल सकता है। यही प्रोसेसर Huawei Mate 90 Pro Max और Mate 90 RS में भी यूज किया गया है। ये कंपनी की LogicFolding 3D आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। इससे पहले Huawei Mate X7 में कंपनी ने Kirin 9030 Pro चिपसेट दिया था। हालांकि अब नए डिवाइस के प्रोसेसर को लेकर कंपनी ने कुछ कन्फर्म नहीं किया है।
मिल सकते हैं दो एडिशन
हालिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि Huawei Mate X8 को स्टैंडर्ड और कलेक्टर एडिशन में पेश किया जा सकता है। जहां एक तरफ स्टैंडर्ड मॉडल में 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। वहीं इसके कलेक्टर एडिशन में 16GB रैम के साथ 512GB और 1TB स्टोरेज मिल सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।