विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Huawei Mate X फोल्डिंग स्मार्टफोन अगले महीने सेल के लिए हो सकता है उपलब्ध

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 10 Sep 2019 10:17 AM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 10:25 AM (IST)

Huawei Mate X फोल्डिंग स्मार्टफोन को लेकर कंपनी के सीईओ ने स्पष्ट कर दिया है कि ये फोन अगले महीने बाजार में लॉन्च होगा...

Huawei Mate X फोल्डिंग स्मार्टफोन अगले महीने सेल के लिए हो सकता है उपलब्ध
Huawei Mate X फोल्डिंग स्मार्टफोन अगले महीने सेल के लिए हो सकता है उपलब्ध

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Huawei के फोल्डिंग स्मार्टफोन Mate X को लेकर अभी तक कई लीक खबरें व जानकारियां सामने आ चुकी हैं। वहीं अब IFA 2019 इवेंट में Huawei के सीईओ Richard Yu ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि कंपनी अगले महीने यानि अक्टूबर में अपने फोल्डिंग स्मार्टफोन Mate X को बाजार में उतारेगी। हालांकि कंपनी ने लॉन्च ​डेट से जुड़ी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। 

सीईओ Richard Yu ने IFA इवेंट के दौरान कहा कि Mate X अक्टूबर 2019 तक बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस फोन की मैन्यूफेक्चरिंग काफी महंगी है और उनके पास इसके बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन के साथ कुछ चुनौतियां भी थीं। साथ ही यह भी जानकारी दी गई है Mate X दो वेरिएंट उपलब्ध होगा, जिसमें से एक 5G वेरिएंट होगा। बता दें कि Mate X को सबसे पहले MWC 2019 में पेश किया गया था।

ये भी पढ़ें: Huawei Mate X: किरिन 990 चिपसेट और शानदार कैमरा सेटअप के साथ हो सकता है लॉन्च

Mate X की मुख्य खासियत इसका RYYB है जो कि लो लाइट में भी यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस की सुविधा प्रदान करेगा। इससे पहले RYYB कंपनी के Huawei P30 Pro में देखने को मिला था। इसके अलावा यह स्मार्टफोन EMUI 9.1.1 पर आधारित एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। इसमें दो फुलव्यू डिस्प्ले मौजूद हैं। जिसमें एक एक डिस्प्ले 6.6 इंच का है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1148x2480 का है और आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। जबकि दूसरा डिस्प्ले 6.38 इंच का है और इसमें 892x2480 का पिक्सल रेजोल्यूशन है। 

सामने आई अन्य जानकारियों के अनुसार Mate X फोल्डेबल स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। जिसमें 6GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज ऑप्शन शामिल हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।