यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Huawei Mate X: किरिन 990 चिपसेट और शानदार कैमरा सेटअप के साथ हो सकता है लॉन्च
Huawei का पहला फोल्डेबल फोन Mate X इस साल नवंबर में हो सकता है जिसमें शानदार कैमरा सेटअप के साथ ही Kirin 990 चिपसेट उपलब्ध होगा।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले दिनों ही खबर आई थी कि Huawei का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Mate X इस साल सितंबर की बजाय नवंबर में लॉन्च हो सकता है। वहीं अब इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स की जानकारी लीक हुई है जिसके अनुसार इसमें HiSilicon Kirin 990 चिपसेट का उपयोग हो सकता है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
सामने आई लीक खबरों के अनुसार कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate X के साथ ही कंपनी HiSilicon Kirin 990 चिपसेट का उपयोग Mate 30 and Mate 30 Pro में भी कर सकती है जिन्हें बर्लिन में होने वाले IFA 2019 इवेंट में पेश किया जा सकता है। खबरों के अनुसार इन सभी फोन में कंपनी RYYB कैमरा सेंसर का उपयोग करेगी जो कि ट्रेडिशनल कैमरा सेंसर RGB कैमरा सेंसर की तुलना में कम रोशनी में भी शानदार फोटो क्लिक कर सकता है। अन्य खबरों में Huawei Mate X की कीमत के बारे में खुलासा किया गया है, जिसके मुताबिक इस फोल्डेबल फोन की $2,600 यानि लगभग Rs 1.85 लाख हो सकती है।
Huawei Mate X के स्पेसिफिकेशंस
अब तक सामने आई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन EMUI 9.1.1 पर आधारित एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। इसमें दो फुलव्यू डिस्प्ले मौजूद हैं। जिसमें एक एक डिस्प्ले 6.6 इंच का है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1148x2480 का है और आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। जबकि दूसरा डिस्प्ले 6.38 इंच का है और इसमें 892x2480 का पिक्सल रेजोल्यूशन है। साथ ही आस्पेक्ट रेश्यो 25:9 है। इसके अलावा फोन को अनफोल्ड करने पर यहां बिना नॉच वाला 8 इंच का OLED फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2480x2200 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 8:71 है।
लीक हुई जानकारियों के मुताबिक, Huawei Mate 30 Pro में 6.7 इंच का 90Hz AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा ये स्मार्टफोन 55W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फोन में अंडर-डिस्प्ले या इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके रियर कैमरे की बात करें तो इसमें 40 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए जा सकते हैं। वहीं इस नई सीरीज में HarmonyOS का इस्तेमाल किया जा सकता है।