विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फोन छीनते ही खुद लॉक हो जाएगी स्क्रीन! चोरी होने से पहले ऑन कर लें ये 3 सीक्रेट सेटिंग्स

By ब्रम्हानंद मिश्रEdited By: Saket Singh Baghel
Published: Sun, 08 Nov 2026 12:30 PM (GMT+05:30)

स्मार्टफोन चोरी होने पर सबसे बड़ा रिस्क हार्डवेयर के नुकसान से ज्यादा उसमें मौजूद पर्सनल डेटा, फोटोज और बैंकिंग क्रेडेंशियल्स के गलत हाथों में जाने का होता है।

चोरी हुए फोन का डाटा ऐसे करें सुरक्षित। Photo- Gemini AI.

चोरी हुए फोन का डाटा ऐसे करें सुरक्षित। Photo- Gemini AI. 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फोन चोरी होने की स्थिति में सबसे बड़ा खतरा आपके निजी डाटा के अनजान हाथों में जाने और उसके दुरुपयोग का होता है। इसके लिए फोन में ही इन-बिल्ट 'थेफ्ट प्रोटेक्शन' जैसे उपाय हैं, जो ऐसी स्थिति में काफी मददगार साबित होते हैं। इससे आपको कुछ समय मिल जाता है और आप निश्चिंत रह सकते हैं कि डाटा आपके अकाउंट में सुरक्षित है।

ऑटो ऑक प्रोटेक्शन: फोन चोरी होने की स्थिति में अगर फोन की सेटिंग को लगता है कि कोई अचानक फोन छीन रहा है तो स्क्रीन स्वत: लॉक हो जाती है। इसी तरह फोन के ऑफलाइन होने की दशा पर फोन लॉक हो जाएगा, ताकि आपका डाटा सुरक्षित रह सके। इसके लिए सेटिंग में जाकर थेफ्ट प्रोटेक्शन सेक्शन में आप 'थेफ्ट डिटेक्शन लॉक' और 'ऑफलाइन डिवाइस लॉक' ऑप्शन को चुन सकते हैं।

रिमोट ऑक: सेटिंग में जाकर आपने पहले से रिमोट लॉक इनेबल किया हुआ है तो आप किसी भी डिवाइस पर जाकर android/lock पर जाकर डिवाइस का फोन नंबर दर्ज करके स्क्रीन को लॉक कर सकते हैं। इसके लिए साइन-इन या गूगल अकाउंट की जरूरत नहीं है। ध्यान रखें कि आपका फोन ऑनलाइन होना चाहिए। अगर फोन आफलाइन है तो स्क्रीन तभी लॉक होगी, जब वह ऑनलाइन होगी।

फाइंड माय डिवाइस: अगर आपका फोन चोरी हो जाता है, तो 'फाइंड माय डिवाइस' टूल सबसे असरदार है। इसका इस्तेमाल डिवाइस का पता लगाने, स्क्रीन को लॉक करने या फोन से डाटा मिटाने के लिए किया जा सकता है। जैसे ही आप अपने डिवाइस में कोई गूगल अकाउंट जोड़ते हैं, 'फाइंड माय डिवाइस' डिफॉल्ट रूप से चालू हो जाता है। अपने एंड्रायड डिवाइस को खोजने, सुरक्षित करने या उसका डाटा मिटाने के लिए जरूरी है कि डिवाइस चालू हो, वह मोबाइल नेटवर्क या वाई-फाई से जुड़ा हो, उसमें कोई गूगल अकाउंट साइन-इन हो और यह फीचर चालू हो। किसी दूसरे एंड्रॉयड डिवाइस पर, 'फाइंड माय डिवाइस' एप खोलें। अगर आपके पास यह एप नहीं है, तो इसे गूगल प्ले से डाउनलोड करें। ब्राउजर वर्जन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साइन इन करें। दिए गए विकल्पों में से उस डिवाइस को चुनें जिसे आप खोजना चाहते हैं। जीपीएस, वाई-फाई और मोबाइल नेटवर्क डाटा के आधार पर आपको मैप पर डिवाइस की लोकेशन की जानकारी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें: iOS 27.3 का पहला बीटा अपडेट जारी, Siri AI से लेकर Health App तक मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।