iOS 27.3 का पहला बीटा अपडेट जारी, Siri AI से लेकर Health App तक मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
एप्पल ने iOS 27.3 सहित अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स का पहला डेवलपर बीटा जारी कर दिया है। इन अपडेट्स में ...और पढ़ें

iOS 27.3 का पहला बीटा अपडेट जारी, Siri AI से लेकर Health App तक मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 27.3 का पहला डेवलपर बीटा रोल आउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसके साथ ही iPadOS 27.3, macOS 27.3, watchOS 27.3, tvOS 27.3 और visionOS 27.3 के डेवलपर बीटा अपडेट को भी उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है।
नए अपडेट में न सिर्फ Apple Intelligence से जुड़े कई नए फीचर्स देखने को मिल रहे हैं बल्कि इनमें AI बेस्ड Siri, Apple Watch के लिए Audio Intelligence टूल्स और नए डिजाइन वाला Health App भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा एप्पल ने डेवलपर्स के लिए Siri AI इंटीग्रेशन का प्रीव्यू भी स्टार्ट कर दिया है।
Siri AI से एप्स में कर सकेंगे काम
इतना ही नहीं Apple ने डेवलपर्स के लिए App Intents के जरिए अपने एप्स को Siri AI से जोड़ने की सुविधा भी स्टार्ट कर दी है। इसकी मदद से यूजर्स नॉर्मल लैंग्वेज में बोलकर अलग-अलग एप्स के काम कर पाएंगे। उदाहरण के लिए Siri से किसी डिलीवरी का स्टेटस चेक करने के लिए कहा जा सकता है। साथ ही रेस्टोरेंट में टेबल बुक करने या ऑनलाइन ऑर्डर देने के लिए भी ऑर्डर दिया जा सकता है।
नया सिस्टम न सिर्फ पर्सनल कॉन्टेक्स्ट बल्कि स्क्रीन पर मौजूद डिटेल्स और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग को समझने में सक्षम होगा। डेवलपर्स ऐसे स्किल्स भी बना पाएंगे, जिनकी हेल्प से Siri एक साथ कई काम पूरे कर सकेगा। एप्पल के Calendar, Files, Finder, Mail, Maps, Messages, Music, Notes, Photos, Safari और Weather जैसे एप्स में भी ये कैपेबिलिटीज लाई जा रही हैं।
iOS 27.3 Beta brings back the redesigned Health app. Apple has confirmed the new Health app will ship with iOS 27.3 next month. https://t.co/KAJPzuLQ18
— Beta Profiles (@BetaProfiles) November 3, 2026
Apple Watch में AI फीचर्स
इतना ही नहीं iOS 27.3 और watchOS 27.3 बीटा अपडेट में Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 के लिए Audio इंटेलिजेंस फीचर्स को रोल आउट किया गया है। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार इनमें Siri Recap और Live Rewind भी शामिल होने वाला है। Siri Recap किसी चैट्स के जरूरी मुद्दों को बुलेट पॉइंट्स में दिखाएगा। जबकि Live Rewind की मदद से यूजर किसी चैट के पिछले 15 सेकंड का ट्रांसक्रिप्शन दिखाएगा।
नया Health App और Longevity जैसे नए टैब
अपडेट में एप्पल ने अपने Health App का डिजाइन भी काफी ज्यादा बदल दिया है। अब इसमें Insights और Longevity नाम के नए सेक्शन ऐड किए गए हैं। Insights में हार्ट रेट, वाइटल साइन्स और स्टेप काउंट जैसी डिटेल्स मिलेंगी। जबकि Longevity सेक्शन में हार्ट हेल्थ, सुनने की क्षमता, मूवमेंट, मेटाबॉलिक और मेंटल हेल्थ से जुड़ी डिटेल्स शो होंगी।
कब तक आएगा अपडेट?
iOS 27.3 समेत सभी नए सॉफ्टवेयर अपडेट को पहले डेवलपर बीटा के तौर पर पेश किया गया है, जबकि इनका फुल रोलआउट दिसंबर में हो सकता है। हालांकि Siri AI और Audio Intelligence के कुछ फीचर्स की उपलब्धता सिर्फ डिवाइस, लैंग्वेज और एरिया पर डिपेंड करेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।