विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ 2,500 रुपये में घर पर बनाएं एयर प्यूरीफायर: थोड़े फीचर्स की कमी होगी, लेकिन हवा मिलेगी साफ!

Published: Thu, 12 Nov 2026 03:30 PM (GMT+05:30)

प्रदूषण बढ़ने के कारण महंगे एयर प्यूरीफायर नहीं खरीद पाने वाले लोग अब घर पर ही सस्ता एयर प्यूरीफायर बना ...और पढ़ें

सिर्फ 2,500 रुपये में घर पर बनाएं एयर प्यूरीफायर: थोड़े फीचर्स की कमी होगी, लेकिन हवा मिलेगी साफ!

सिर्फ 2,500 रुपये में घर पर बनाएं एयर प्यूरीफायर: थोड़े फीचर्स की कमी होगी, लेकिन हवा मिलेगी साफ!   


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली के बाद से ही देशभर के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। कई इलाकों में तो एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक लेवल तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को घर के अंदर भी अच्छी हवा नहीं मिल पा रही है। इसलिए इस प्रदूषण से बचने के लिए काफी लोग महंगे-महंगे एयर प्यूरीफायर भी इस्तेमाल करने लगे हैं, लेकिन अच्छी क्वालिटी वाले एयर प्यूरीफायर की कीमत अक्सर 10 हजार रुपये या इससे ज्यादा हो सकती है।

इतनी ज्यादा कीमत होने की वजह से कई लोग चाहकर भी इसे नहीं खरीद पाते। हालांकि आप चाहें तो कुछ सस्ते सामान की हेल्प से घर पर ही एक देसी एयर प्यूरीफायर बना सकते हैं। इसके लिए आपको करीब 2,500 रुपये तक खर्च करने होंगे।

दरअसल, अजक्ल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्तग्रम और फेसबुक पर कुछ क्रिएटर एयर प्यूरीफायर बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। इसमें HEPA फिल्टर और एग्जॉस्ट फैन की मदद से ऐसा सेटअप बनया जा रहा है, जो रूम की हवा को फिल्टर करने में हेल्प कर रहा है।

एयर प्यूरीफायर बनाने के लिए ये 3 चीजें चाहिए

  • HEPA फिल्टर: सबसे पहले तो इसके लिए आपको सिलेंड्रिकल HEPA रिप्लेसमेंट फिल्टर खरीदना होगी। इसकी कीमत करीब 1,000 से 1,500 रुपये तक हो सकती है।
  • एग्जॉस्ट फैन: इसके बाद अपको हवा खींचने के लिए एक राउंड एग्जॉस्ट फैन लेना होगा। इसकी कीमत लगभग 800 से 1,000 रुपये तक हो सकती है।
  • डबल साइड टेप: फैन को फिल्टर से जोड़ने के लिए डबल साइड टेप यूज करना होगा। ये करीब 50 से 100 रुपये में मिल जाती है। इस तरह पूरा सेटअप में लगभग 2,500 रुपये तक का खर्च आ सकता है।

कैसे बनाएं एयर प्यूरीफायर?

  • सबसे पहले HEPA फिल्टर को किसी फ्लैट जगह पर सीधा रख दें।
  • अब एग्जॉस्ट फैन के निचले हिस्से पर चारों तरफ डबल साइड टेप लगा दें।
  • फैन को फिल्टर के ऊपरी हिस्से पर मजबूती से चिपका दें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि दोनों के बीच कोई गैप न रहे।
  • अब फैन को बिजली से कनेक्ट करके ऑन कर दें।
  • फैन रूम की हवा को खींचकर HEPA फिल्टर से गुजारेगा।
  • इस प्रोसेस में हवा में मौजूद कई प्रदूषणकारी कण फिल्टर में फंस सकते हैं और साफ हवा बाहर आएगी।

यह भी पढ़ें- 115 इंच तक स्क्रीन साइज में नए Smart TV लॉन्च, AI बेस्ड पिक्चर एडजस्टमेंट और 360 डिग्री सराउंड साउंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।