विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WhatsApp में किसी खास चैट को फिंगरप्रिंट से कैसे करें लॉक? कोई दूसरा नहीं पढ़ पाएगा आपकी प्राइवेट बातें

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

WhatsApp का चैट लॉक फीचर यूजर्स को अपनी निजी चैट को फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से सुरक्षित रखने की सुविधा देता है। यह फीचर चैट को एक अलग सेफ फोल्डर में रखता है, जिससे प्राइवेसी बनी रहती है और कोई दूसरा आपकी निजी बातें नहीं पढ़ पाता।

WhatsApp में किसी खास चैट को फिंगरप्रिंट से कैसे करें लॉक? कोई दूसरा नहीं पढ़ पाएगा आपकी प्राइवेट बातें

WhatsApp में किसी खास चैट को फिंगरप्रिंट से कैसे करें लॉक? कोई दूसरा नहीं पढ़ पाएगा आपकी प्राइवेट बातें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp का यूज आज ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर्स कर रहे हैं। इस एक प्लेटफॉर्म ने चैटिंग को काफी ज्यादा आसान बना दिया है। यहां पर्सनल चैट से लेकर जरूरी डॉक्यूमेंट और फोटो-वीडियो तक शेयर कर काफी ज्यादा आसान है। हालांकि कभी-कभी इस बात की भी टेंशन होती है कि कोई दूसरा अपकी प्राइवेट बातें न पढ़ ले। इसके लिए WhatsApp में Chat Lock फीचर मिलता है।

इस फीचर की हेल्प से आप किसी एक खास चैट को फिंगरप्रिंट या फेस लॉक से सेफ कर सकते हैं। खास बात है कि इसके लिए पूरे WhatsApp को लॉक करने की भी जरूरत नहीं है। चलिए जानते हैं इस फीचर का इस्तेमाल कैसे करें

WhatsApp का Chat Lock फीचर क्या है?

WhatsApp का चैट लॉक फीचर किसी खास चैट को अलग सेफ फोल्डर में रखता है। इसे ओपन करने के लिए फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या फोन का पासकोड एंटर करना पड़ता है। लॉक की गई खास चैट के न तो नोटिफिकेशन दिखाई देते हैं और न ही उसके मैसेज का कंटेंट और भेजने वाले का नाम शो होता है। इससे फुल प्राइवेसी बनी रहती है।

WhatsApp पर किसी खास चैट को कैसे लॉक करें?

अगर आप भी किसी खास चैट को फिंगरप्रिंट से लॉक करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें...

  • सबसे पहले तो अपने मोबाइल में WhatsApp ओपन करें।
  • इसके बाद उस चैट को ओपन करें, जिसे आप लॉक करना चाहते हैं।
  • इधर से ऊपर दिए गए कॉन्टैक्ट या ग्रुप के नाम पर क्लिक करें।
  • नीचे स्क्रॉल करके Chat Lock ऑप्शन में चले जाएं।
  • इधर से अब Lock This Chat ऑप्शन को ऑन कर लें।
  • अब फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या फोन के पासकोड से अपनी पहचान वेरिफाई करने के लिए सेट करें।

बस इतना करते ही आपकी सेलेक्ट की गई चैट लॉक हो जाएगी और अब ये चैट नॉर्मल चैट लिस्ट में शो नहीं होगी, बल्कि ये Locked Chats फोल्डर में चली जाएगी। इस लॉक चैट को खोलने के लिए WhatsApp की चैट लिस्ट में नीचे की तरफ स्वाइप करने पर अपको Locked Chats का ऑप्शन दिख जाएगा। इस पर टैप करते ही फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से लॉक की गई चैट दिख जाएगी।

यह भी पढ़ें- Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।