क्या है Gmail का वेकेशन रिस्पॉन्डर फीचर? छुट्टी पर जाने से पहले जरूर कर लें ऑन
जीमेल का वेकेशन रिस्पॉन्डर फीचर आपको छुट्टी या व्यस्तता के दौरान आने वाले ईमेल का ऑटोमेटिक जवाब देने में मदद ...और पढ़ें

क्या है Gmail का वेकेशन रिस्पॉन्डर फीचर? छुट्टी पर जाने से पहले जरूर कर लें ऑन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के टाइम में ईमेल ऑफिस और प्रोफेशनल वर्क का एक अहम हिस्सा बन गया है लेकिन कभी-कभी ऐसा भी हो जाता है कि आप छुट्टी पर होते हैं या किसी जरूरी काम में बिजी रहते हैं और लगातार आ रहे ईमेल का जवाब नहीं दे पाते। ऐसे में सामने वाले शख्स को ये पता नहीं चलता कि आपने उसका मेल देख लिया है या नहीं और जवाब मिलने में कितना वक्त और लगेगा। ऐसे में अगर आप चहते हैं कि अपको ऐसी दिक्कत न हो तो आप भी गूगल का एक खास फीचर ऑन कर सकते हैं।
दरअसल, Gmail में Vacation Responder नाम का फीचर देखने को मिलता है। इसकी हेल्प से आप पहले से एक मैसेज सेट करके रख सकते हैं, जो आपके पास ईमेल आने पर अपने आप सेंडर को सेंड हो जाएगा। इसका मतलब है कि आपको हर ईमेल का अलग-अलग जवाब देने की जरूरत नहीं होगी। खास बात ये है कि इसके लिए अपको किसी थर्ड पार्टी एप की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
क्या है Gmail का Vacation Responder फीचर?
आसान शब्दों में कहें तो Gmail का Vacation Responder फीचर एक ऑटो-रिप्लाई फीचर है। इसकी हेल्प से यूजर अपनी एब्सेंस के दौरान आने वाले ईमेल का जवाब अपने आप सेंड कर सकते हैं। अगर आप 5 दिन की छुट्टी पर कहीं घूमने जा रहे हैं, तो पहले से एक मैसेज सेट करके उसकी शुरुआत और एंडिंग की डेट सेट कर सकते हैं।
आप अपने मैसेज में इस बात की जानकारी दे सकते हैं कि आप फिलहाल ऑफिस में नहीं हैं और कब तक फिर से वापस आएंगे। इतना ही नहीं आप चाहें तो अपनी अनुपस्थिति में कॉन्टैक्ट करने के लिए किसी दूसरे शख्स की डिटेल्स भी दे सकते हैं।
इस फीचर को ऑन करने पर सब्जेक्ट और मैसेज अपनी जरूरत के मुताबिक लिखने की सुविधा मिलती है। यूजर चाहें तो ऑटो-रिप्लाई सिर्फ अपने कॉन्टैक्ट्स में मौजूद लोगों तक लिमिटेड भी रख सकते हैं।
कैसे ऑन करें Gmail Vacation Responder फीचर?
Gmail में इस फीचर को एक्टिव करना काफी आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले तो अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर Gmail खोलें।
- इसके बाद ऊपर दाईं तरफ दिए गए Settings आइकन पर क्लिक करें।
- यहां से अब See all settings पर क्लिक करें।
- इसके बाद General टैब में नीचे की तरफ स्क्रॉल करें।
- इधर अब अपको एक Vacation Responder सेक्शन दिखाई देगा, इसे ऑन करें।
- इसके बाद अब शुरुआत और एंडिंग की डेट सेट करें।
- इसके बाद Subject और Message में अपना ऑटो-रिप्लाई मैसेज टाइप कर दें।
- जरूरत के हिसाब से सिर्फ कॉन्टैक्ट्स को जवाब भेजने का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- एंड में Save Changes पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें- 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: वाइड-स्क्रीन, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।