विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

iPhone में बार-बार 4G-5G नेटवर्क स्विच होने से हैं परेशान? ऑटोमेशन से दूर होगी समस्या, ऐसे करें सेटिंग

Published: Sun, 29 Nov 2026 02:00 PM (IST)

खराब 5G सिग्नल के कारण iPhone में 4G और 5G नेटवर्क के बीच बार-बार स्विच होने से इंटरनेट और बैटरी प्रभावित होती है। इस समस्या को iPhone के Shortcuts ऐप में ऑटोमेशन बनाकर हल किया जा सकता है, जिससे तय लोकेशन पर फोन 4G पर और बाहर निकलने पर 5G पर स्विच हो जाएगा।

iPhone में बार-बार 4G-5G नेटवर्क स्विच होने से हैं परेशान? ऑटोमेशन से दूर होगी समस्या, ऐसे करें सेटिंग

iPhone में बार-बार 4G-5G नेटवर्क स्विच होने से हैं परेशान? ऑटोमेशन से दूर होगी समस्या, ऐसे करें सेटिंग


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर लोग स्मार्टफोन में बेहतर इंटरनेट स्पीड के लिए 5G नेटवर्क का यूज करते हैं। हालांकि, कई इलकों में खराब 5G सिग्नल की वजह से iPhone बार-बार 4G और 5G नेटवर्क के बीच स्विच करता रहता है। इससे इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रभावित होती है और बैटरी की खपत भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

ऐसे में अगर आप भी ऑफिस, घर या किसी खास लोकेशन पर इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो iPhone के Shortcuts एप की हेल्प से इसका एक ऑटोमेशन तैयार कर सकते हैं। इसकी हेल्प से तय लोकेशन पर पहुंचते ही फोन 4G नेटवर्क पर स्विच हो जाएगा और वहां से बाहर निकलते ही दोबारा 5G मोड में आ जाएगा।

लोकेशन के हिसाब से चलेगा ऑटोमेशन

  • अगर आप पुराने iOS वर्जन पर हैं तो इसके लिए iPhone में Shortcuts एप ओपन करें और नीचे दिए गए Automation सेक्शन में जाएं।
  • यहां New Automation पर टैप करके Arrive ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • अब उस लोकेशन को सिलेक्ट करें, जहां 5G सिग्नल खराब रहते हैं और नेटवर्क बार-बार चेंज होता है।
  • इसके बाद उपलब्ध होने पर Set Voice & Data एक्शन ऐड करें और LTE या 4G मोड चुनें।
  • ऑटोमेशन को Run Immediately पर सेट करके Done करें।
  • इसी तरह दूसरा ऑटोमेशन बनाने के लिए Leave ट्रिगर सेलेक्ट करें।
  • इसमें उसी लोकेशन को सिलेक्ट करें और नेटवर्क मोड को 5G Auto पर सेट करें।
  • अब जैसे ही आप उस एरिया से बाहर निकलेंगे, मोबाइल दोबारा 5G नेटवर्क में आ जाएगा।

नए iOS में प्रॉम्प्ट से बनाएं ऑटोमेशन

हालांकि एप्पल ने अब लेटेस्ट iOS वर्जन में एक प्रॉम्प्ट से ऑटोमेशन सेट करने की सुविधा जोड़ दी है। अगर आपको खुद से ऑटोमेशन प्रॉम्प्ट बनाने में परेशानी हो रही है, तो आप इसके लिए ChatGPT की हेल्प ले सकते हैं। शॉर्टकट एप में जाकर प्लस आइकॉन पर क्लिक करें और इस प्रॉम्प्ट को ऐड कर दें।

'Create an iPhone automation that switches to 4G when I arrive at a selected location and automatically switches back to 5G when I leave.'

हालांकि, ध्यान दें कि Shortcuts एप में सीधे मोबाइल नेटवर्क मोड बदलने का एक्शन हर iPhone या iOS वर्जन में उपलब्ध नहीं हो सकता। ऐसे में आपको नेटवर्क सेटिंग मैन्युअली चेंज करनी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- Jio का 28 दिन वाला प्लान: डेली अनलिमिटेड हाई-स्पीड 4G और 5G डेटा-कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।