विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

iPhone का AirDrop कैसे बड़ी-बड़ी फाइल्स कुछ मिनटों में भेज देता है? जानिए इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

Published: Wed, 25 Nov 2026 09:45 AM (GMT+05:30)

एप्पल का AirDrop फीचर iPhone, iPad और Mac पर बड़ी फाइलों को बिना इंटरनेट के तेजी से साझा करता है। यह ब्लूटूथ और Wi-Fi Direct जैसी पीयर-टू-पीयर वायरलेस टेक्नोलॉजी का उपयोग करके फाइल ट्रांसफर को आसान बनाता है।

iPhone का AirDrop कैसे बड़ी-बड़ी फाइल्स कुछ मिनटों में भेज देता है? जानिए इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

iPhone का AirDrop कैसे बड़ी-बड़ी फाइल्स कुछ मिनटों में भेज देता है? जानिए इसके पीछे की टेक्नोलॉजी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा देखा गया है कि एप्पल के iPhone में मिलने वाला AirDrop फीचर बड़ी-बड़ी फाइल्स शेयर करना काफी ज्यादा आसान बना देता है। इसकी हेल्प से यूजर्स फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और दूसरी फाइल्स को कुछ ही मिनटों में किसी भी दूसरे iPhone, iPad या Mac पर सेंड कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए न तो मोबाइल डेटा ऑन रखने की जरूरत है और न ही इसके लिए Wifi कनेक्शन की जरूरत है। ऐसे में सवाल ये है कि फिर AirDrop इतनी तेजी से फाइल्स कैसे ट्रांसफर करता है?

दरअसल, AirDrop के इतनी फास्ट काम करने के पीछे एप्पल की खास वायरलेस टेक्नोलॉजी है। इसमें न सिर्फ ब्लूटूथ का इस्तेमाल होता है बल्कि ये टेक्नोलॉजी Wi-Fi का भी यूज करती है। दोनों टेक्नोलॉजी मिलकर फाइल ट्रांसफर प्रोसेस को आसान और फास्ट बनाती हैं। चलिए पहले जानते हैं कि AirDrop कैसे काम करता है ।

कैसे काम करता है AirDrop?

इसे आसान शब्दों में स्मझें तो जब आप अपने iPhone में AirDrop को ऑन करते हैं, तो सबसे पहले ये ब्लूटूथ की हेल्प से आसपास मौजूद एप्पल डिवाइस को सर्च करता है। ब्लूटूथ का काम दोनों डिवाइस के बीच कनेक्शन सेट करने का और एक-दूसरे की पहचान करने में हेल्प करने का होता है।

फाइल ट्रांसफर करने के लिए इसके बाद AirDrop Wi-Fi का यूज करता है। ये Wi-Fi Direct जैसी पीयर-टू-पीयर वायरलेस टेक्नोलॉजी के जरिए दोनों डिवाइस के बीच सीधा कनेक्शन बना लेता है। ऐसा करने से फाइल को किसी इंटरनेट सर्वर पर भी अपलोड नहीं करना पड़ता और डेटा सीधे एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर चला जाता है।

इंटरनेट के बिना हो जाती है फाइल शेयरिंग

AirDrop की सबसे खास बात यही है कि इससे आप फाइल ट्रांसफर बिना किसी मोबाइल नेटवर्क या किसी बाहरी Wi-Fi राउटर के बिना भी कर सकते हैं। इस टेक्नोलॉजी में दोनों डिवाइस के बीच सीधा वायरलेस कनेक्शन बन जाता है। यही कारण है कि इंटरनेट उपलब्ध न होने पर भी फाइल शेयरिंग हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Motorola का 7000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और स्नैपड्रगन प्रोसेसर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।