विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Honor 7A और 7C 22 मई को हो सकता है लॉन्च, शाओमी के इस स्मार्टफोन से होगा मुकाबला

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Mon, 21 May 2018 05:05 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 21 May 2018 02:47 PM (GMT+05:30)

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हॉनर अपने दो नए स्मार्टफोन 7ए और 7सी भारत में लॉन्च कर सकती है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हॉनर अपने दो नए स्मार्टफोन हॉनर 7ए और हॉनर 7सी 22 मई को भारत में लॉन्च कर सकती है। इन दोनों स्मार्टफोन को भारतीय बाजार के मुताबिक कम बजट में उतारा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हॉनर इन स्मार्टफोन्स के जरिए शाओमी के कम बजट वाले बाजार में सेंध लगाने की कोशिश करेगा। ये दोनों ही स्मार्टफोन कुछ समय पहले ही अन्य देशों में लॉन्च हो चुके हैं। हॉनर ने अपने आधिकरिक ट्विटर हैंडल से एक टीजर जारी किया है। हांलाकि इस टीजर में इन दोनों स्मार्टफोन का जिक्र नहीं है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर सकती है।

कीमत : हॉनर 7ए के 2जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत करीब 8,300 रुपये है वहीं 3जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत करीब 10,300 रुपये रखी गई है। हॉनर 7सी की कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 13,400 रुपये है।

हॉनर 7ए के स्पेसिफिकेशन्स :  इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह एंड्रॉइड ओरियो 8.0 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम ईएमयूआई 8.0 पर रन करता है। इसमें 5.7 इंच की एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर पर रन करता है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 2जीबी और 3जीबी रैम वाले दो वेरिएंट में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन एड्रेनो 505 जीपीयू पर रन करेगा। पावर के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके मेमोरी की बात करें तो इसमें 32जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। 2जीबी रैम वाले वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं 3जीबी रैम वाले वेरिएंट में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। दोनों ही वेरिएंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4जी कनेक्टिविटी के अलावा, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक जैसे फीचर्स से लैस है।

हॉनर 7सी के स्पेसिफिकेशन्स :  हॉनर 7सी की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड ओरियो 8.0 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम ईएमयूआई 8.0 पर रन करता है। इसमें 5.99 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्पले दी गई है जिसके ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास लगी है। इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 4जी कनेक्टिविटी के अलावा, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक जैसे फीचर्स से लैस है।

शाओमी रेडमी नोट 5 से होगा मुकाबला :  इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है| इसका रेजोल्यूशन 2160x1920 पिक्सल है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। फोन में 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा है। वहीं, इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। डिवाइस में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 का चिपसेट लगा है। फोन 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज के 2 वैरियंट में मौजूद है। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 13,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें :

जियो ने उतारा रोजाना 5GB डाटा वाला प्लान, एयरटेल के इस प्लान से होगा मुकाबला

केन्द्र सरकार जल्द लाएगी नई ड्रोन पॉलिसी, यात्रियों की संख्यां 5 गुना बढ़ाने का लक्ष्य

अमेजन पर वनप्लस 6 की सेल शुरू, नोकिया X6 से होगी सीधी टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।