13,500 mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन, 80W चार्जिंग के साथ मिलेगी 7 इंच की बड़ी डिस्प्ले
Honor कथित तौर पर 13,300 mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन का ट्रायल प्रोडक्शन कर रहा है। यह बैटरी मिड रेंज फोन में दी जा सकती है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor को लेकर पिछले महीने खबर आई थी वह 15,000 mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि ऑनर ने 13,300 mAh सेल का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने ऑनर के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर यह डिटेल शेयर की है, जिसमें दावा किया गया है कि फोन की बैटरी कैपेसिटी 13,500mAh की होगी।
टिपस्टर का यह भी कहना है कि बैटरी फ्लगैशिप डिवाइसेस में नहीं दी जाएगी। DCS ने अपनी पोस्ट में बताया है कि फोन में 7 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। यह फोन मिड रेंज में लॉन्च हो सकता है। यह फोन बड़ी स्क्रीन के साथ बड़ी बैटरी के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Honor की बड़ी बैटरी वाले फोन
Honor Power स्मार्टफोन कंपनी ने 8,000 mAh की बैटरी के साथ अप्रैल 2025 में लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी जनवरी 2026 में Honor Power 2 लॉन्च किया है। इस फोन को 10,080mAh की बैटरी के साथ मार्केट में उतारा गया है। इस फोन में पहले जेनरेशन के मुकाबले 2,080mAh की बड़ी बैटरी दी है।
ऑनर के स्मार्टफोन की बड़ी हाई लाइट यह है कि फोन में बड़ी बैटरी के बावजूद थिकनेस को कंपनी ने ज्यादा नहीं बढ़ाया है। इस फोन की थिकनेस मात्र 7.98mm है। इस फोन में 80W की वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग मिलती है।
ऑनर ने सिर्फ अपनी Power सीरीज के स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी नहीं दी है। Honor WIN सीरीज के स्मार्टफोन में 10,000mAh की बैटरी और 100W वायर्ड चार्जिंग मिलती है। Honor का यह फोन गेमिंग के लिए बेस्ट है। इसके साथ ही Honor X80 Pro Max में 11,000mAh की बैटरी दी गई है।
इस तरह देखा जाए तो कंपनी ने अपने कई सीरीज की बैटरी 8,000mAh से 10,000mAh और यहां तक कि कुछ में 11,000mAh की बैटरी दी गई है। ऐसे में 13,500mAh सेल कंपनी का अगला अपग्रेड हो सकता है। ऑनर के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर यह शुरुआती जानकारी है। फिलहाल इस फोन की लॉन्चिंग स्पीड, वजन और लॉन्च डेट को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।