9,530mAh की बैटरी वाला नया 5G फोन होगा लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले, 108MP कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर भी
Honor जल्द ही Magic 9 Lite+ 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें 9,530mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

Honor Magic 9 Lite+ 5G की संभावित खूबियां हुई रिवील (Photo:HONOR Magic9 Pro Max)
HighLights
9,530mAh बैटरी और 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट।
स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 चिपसेट और 108MP प्राइमरी कैमरा।
IP68 रेटिंग और 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor इन दिनों Magic 9 सीरीज का नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह अपकमिंग फोन Magic 9 Lite+ 5G के नाम से एंट्री करेगा। ऑनर के इस फोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 9,530mAh की बैटरी और 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही इस फोन को लेकर और भी जानकारी ऑनलाइन सामने आई हैं।
Honor Magic 9 Lite+ 5G की संभावित खूबियां
अपकमिंग Honor Magic 9 Lite+ 5G स्मार्टफोन के बारे में जानकारी 91Mobiles ने अपनी रिपोर्ट में शेयर की हैं। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.8 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता, जिसका रेजोल्यूशन 2788 x 1280 होगा। रिपोर्ट की मानें तो फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है।, जिसमें चार Cortex-A78 कोर और चार Cortex-A55 कोर हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता सकता है। इस फोन में कैमरा सेटअप सर्कूलर मॉड्यूल में दिया जाएगा। यह फोन दो कलर ऑप्शन - डार्क ग्रे और बेज (ऑरेंज असेंट के साथ) में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ऑनरा का यह अपकमिंग फोन 8.08mm थिकनेस के साथ आ सकता है, जिसका वजन 209 ग्राम का होगा।
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस फोन को IP68 रेटिंग के साथ आएगा, जो इस फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रखेगा। फोन में NFC और डुअल SIM सपोर्ट मिलेगा। Magic 9 Lite+ 5G स्मार्टफोन को Google Play Console की लिस्टिंग में भी स्पॉट किया जा चुका है। गूगल की लिस्टिंग में यह फोन BSN-NX1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।
Honor ने फिलहाल अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च और प्राइसिंग को लेकर कुछ भी डिटेल्स शेयर नहीं किए हैं। उम्मीद है कि कंपनी जल्द इस फोन के ऑफिशियल टीज करेगी और फोन को लेकर जानकारी ऑफिशियल करेगी।
यह भी पढ़ें- Motorola का फोल्डेबल फोन: 144Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।