विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का नया फ्लिप फोन लॉन्च: डुअल डिस्प्ले, AI असिस्टेंट और 1450mAh की बैटरी भी

Published: Thu, 22 Oct 2026 03:00 PM (IST)

HMD ने बुजुर्गों के लिए HMD 2660 Flip Senior Edition फोन लॉन्च किया है, जिसमें Mary AI असिस्टेंट और डुअल ...और पढ़ें

Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का नया फ्लिप फोन लॉन्च: डुअल डिस्प्ले, AI असिस्टेंट और 1450mAh की बैटरी भी

Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का नया फ्लिप फोन लॉन्च: डुअल डिस्प्ले, AI असिस्टेंट और 1450mAh की बैटरी भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नोकिया फोन बनाने वाली कंपनी HMD ने बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए अपना नया फीचर फोन लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने HMD 2660 Flip Senior Edition के नाम से पेश किया है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला Mary AI असिस्टेंट है, जिसे खास तौर पर बुजुर्गों से बातचीत करने, कहानियां सुनाने जैसे कामों के लिए डिजाइन किया गया है।

साथ ही इस फोन में कुछ जबरदस्त गेम्स भी मिलते हैं। इस फोन को HMD ने AI कंपनी inTouch के साथ मिलकर डिजाइन किया है। कंपनी का उद्देश्य बुजुर्गों को आसान तरीके से टेक्नोलॉजी से जोड़ना है फोन की कीमत 79.99 ब्रिटिश पाउंड यानी करीब 10,160 रुपये बताई जा रही है। फिलहाल इसे ब्रिटेन में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है।

फोन में खास AI असिस्टेंट Mary

इस नए HMD 2660 Flip Senior Edition डिवाइस में Mary AI असिस्टेंट मिल रहा है जो इसके इंटरफेस में ही मौजूद है। इसे यूज करने के लिए अलग से कोई एप डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है। साथ ही इसे सेटअप करना भी आसान है। यूजर फोन के मेन्यू से Mary को सेलेक्ट करके कॉल बटन दबा सकते हैं।

ये असिस्टेंट जनरल टॉपिक्स पर बातचीत कर सकता है, कहानियां सुनाने और मेमोरी गेम खेलने में मदद कर सकता है। ये बातचीत के दौरान शेयर की गई कुछ जानकारियों को याद भी रख सकता है और आगे की बातचीत को पर्सनल भी बना सकता है।

HMD 2660 Flip के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 2.8 इंच की QVGA प्राइमरी डिस्प्ले और 1.77 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले देखने को मिलती है। फोन में Unisoc T107 प्रोसेसर, 48MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। साथ ही इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी है जिससे स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

डिवाइस में VGA रियर कैमरा, LED फ्लैश, वायरलेस FM रेडियो, MP3 प्लेयर और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी भी है। साथ ही इसमें 4G VoLTE, ब्लूटूथ 4.2 और USB Type-C पोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है और इसमें बड़े फिजिकल बटन भी हैं।

यह भी पढ़ें- Nokia का किफायती 4G फीचर फोन: 1450 mAh की बैटरी, 2.4 इंच डिस्प्ले और 2MP कैमरा भी