विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nokia का किफायती 4G फीचर फोन: 1450 mAh की बैटरी, 2.4 इंच डिस्प्ले और 2MP कैमरा भी

Published: Thu, 24 Sep 2026 10:30 AM (IST)

अगर आप कॉलिंग, SMS, FM रेडियो और बेसिक फीचर्स तक सीमित है और आप 4G सपोर्ट वाला फीचर फोन चाहते ...और पढ़ें

Nokia का किफायती 4G फीचर फोन: 1450 mAh की बैटरी, 2.4 इंच डिस्प्ले और 2MP कैमरा भी

Nokia का किफायती 4G फीचर फोन: 1450 mAh की बैटरी, 2.4 इंच डिस्प्ले और 2MP कैमरा भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी इन दिनों किसी स्मार्टफोन की जगह एक ऐसा फीचर फोन खरीदने की सोच रहे हैं, जिसमें 4G कनेक्टिविटी के साथ जरूरी बेसिक फीचर्स मिल जाएं, तो Nokia 3210 4G आपके लिए एक अच्छा फोन हो सकता है। इस फोन में 4G नेटवर्क, 2MP कैमरा, Bluetooth 5.0, USB Type-C और रिमूवेबल बैटरी जैसे शानदार फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। कंपनी इसे पुराने Nokia 3210 के मॉडर्न वर्जन के तौर पर ऑफर किया है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

Nokia 3210 4G की कीमत

कीमत की बात करें तो HMD की वेबसाइट पर Nokia 3210 4G की कीमत ₹4,299 है। हालांकि इसकी एक्चुअल कीमत ₹5,299 दिखाई गई है। यानी मौजूदा कीमत पर फोन ₹1,000 कम कीमत में मिल रहा है। फोन की खरीदारी EMI पर भी की जा सकती है। लिस्टिंग के मुताबिक Nokia 3210 4G को ₹716 प्रति महीने की EMI पर भी खरीदा जा सकता है। पेज पर 2/4 EMI ऑप्शंस बताए गए हैं। साथ ही UPI और कार्ड से पेमेंट का ऑप्शन भी मौजूद है।

Nokia 3210 4G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 2MP कैमरा मिल रहा है, जिसके साथ LED फ्लैश मिल रही है। डिवाइस का डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट है और इसका वजन व साइज भी स्मार्टफोन के मुकाबले काफी छोटा है।

Nokia के इस डिवाइस में 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी मिल रही है। कंपनी के मुताबिक, डुअल SIM और 4G नेटवर्क पर ये फोन लैब कंडीशन में 9.8 घंटे तक टॉक टाइम दे सकता है। जबकि फोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिल रहा है।

4G के साथ Bluetooth 5.0

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो फोन में 4G, Bluetooth 5.0 और 3.5mm हेडफोन जैक मिल रहा है। डिवाइस में USB Type-C कनेक्शन मिल रहा है। फोन में Dual SIM सपोर्ट भी मिल रहा है और नेटवर्क के लिए इसमें GSM, WCDMA और LTE Cat 1 का यूज किया गया है। इसके अलावा फोन में क्लासिक Snake गेम के साथ MP3 प्लेयर और FM रेडियो भी मिल रहा है।

FM रेडियो को वायर्ड और वायरलेस दोनों तरह से यूज किया जा सकता है। डिवाइस में 64MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है, जबकि स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 32GB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। डिवाइस को आप तीन कलर Y2K Gold, Grunge Black और Scuba Blue ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Nokia का किफायती 4G फीचर फोन: 2.8 इंच की डिस्प्ले, Bluetooth 5.0 सपोर्ट जैसे फीचर्स