विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hisense की नई TV सीरीज भारत में लॉन्च, 55, 65 और 75 इंच में उपलब्ध; जानें कीमत

Published: Sat, 10 Oct 2026 09:18 PM (GMT+05:30)

Hisense India ने अपनी नई प्रीमियम UR8S RGB MiniLED TV सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं इनके फीचर्स।

Hisense ने लॉन्च की UR8S RGB MiniLED TV सीरीज।

Hisense ने लॉन्च की UR8S RGB MiniLED TV सीरीज। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Hisense India ने अपनी नई UR8S RGB MiniLED टेलीविजन सीरीज पेश कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,19,990 रुपये रखी गई है। ये लाइनअप 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। इस टेलीविजन सीरीज को बीते दिनों सेक्टर 62, गुरुग्राम स्थित वर्धमान इलेक्ट्रॉनिक्स में पेश किया गया था।

Hisense UR8S RGB MiniLED TV के फीचर्स

Hisense UR8S सीरीज में RGB MiniLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि इसे अलग-अलग तरह के कंटेंट में कलर एक्यूरेसी, कंट्रास्ट और ब्राइटनेस देने के लिए डिजाइन किया गया है। ये टेलीविजन 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 180Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

तेज रोशनी वाले कमरों में भी क्लियर व्यूइंग के लिए टीवी में एंटी-रिफ्लेक्शन और ग्लेयर-फ्री टेक्नोलॉजी दी गई है। ये टीवी Hi-View AI Engine RGB प्रोसेसर पर काम करता है, जो रियल टाइम में कलर, ब्राइटनेस और पिक्चर परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करता है। वहीं, एक AI RGB लाइट सेंसर कमरे की रोशनी के हिसाब से पिक्चर सेटिंग्स को खुद-ब-खुद एडजस्ट कर देता है।

ऑडियो और वीडियो प्लेबैक के लिए UR8S में Dolby Vision, Dolby Atmos, IMAX Enhanced और Filmmaker Mode का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही इसमें 2.1.2-चैनल मल्टी-चैनल सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है।

ये टेलीविजन Hisense के अपने VIDAA स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जो ग्लोबल और लोकल स्ट्रीमिंग सर्विसेज का एक्सेस देता है। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल, VIDAA Voice, बिल्ट-इन Alexa, Google Home कम्पैटिबिलिटी, Apple AirPlay और Apple Home इंटीग्रेशन शामिल हैं। इसके अलावा टीवी में अल्ट्रा-स्लिम और बेजल-लेस डिजाइन मिलता है।

Hisense UR8S RGB MiniLED TV की कीमत और उपलब्धता

Hisense UR8S RGB MiniLED TV सीरीज 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,19,990 रुपये है। हालांकि, कंपनी ने अपने एलान में तीनों स्क्रीन साइज की अलग-अलग कीमतों का खुलासा नहीं किया है।

कंज्यूमर्स Hisense के इन प्रोडक्ट्स को कंपनी के रिटेल पार्टनर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Reliance Digital, Amazon और Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं। इस लॉन्च इवेंट में Hisense India के CEO पंकज राणा, टीवी होस्ट और एक्टर शेफाली बग्गा और वर्धमान इलेक्ट्रॉनिक्स के डायरेक्टर मनोज जैन शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: चश्मे से होगा UPI पेमेंट! Reliance Jio ने पेश किए नए Jio AI Glasses, जानिए कैसे करेंगे काम