विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hisense ने लॉन्च किया 4K ट्रिपल-लेजर प्रोजेक्टर, 150 इंच की डिस्प्ले, 240Hz गेमिंग और 360-डिग्री गिंबल भी

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:00 PM (IST)

Hisense के सब-ब्रांड Vidda ने ट्रिपल-कलर लेजर लाइट सोर्स और 360-डिग्री गिंबल सपोर्ट के साथ Big Eye M2 Pro प्रोजेक्टर लॉन्च किया है।

Hisense Vidda Big Eye M2 Pro प्रोजेक्टर लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Hisense Vidda Big Eye M2 Pro प्रोजेक्टर लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

HighLights

  1. ट्रिपल-कलर लेजर लाइट सोर्स और 360-डिग्री गिंबल सपोर्ट के साथ।

  2. 1,800 CVIA ल्यूमन्स ब्राइटनेस, 4K वीडियो और गेमिंग के लिए उपयुक्त।

  3. बिल्ट-इन स्टैंड, Dolby Audio और DTS:X सपोर्ट के साथ दमदार साउंड।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Hisense के सब-ब्रांड Vidda ने Big Eye M2 Pro प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। यह प्रोजेक्टर ट्रिपल-कलर लेजर लाइट सोर्स और 360-डिग्री गिंबल सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इस प्रोजेक्टर को बिल्ट-इन स्टेंड के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसकी मदद से प्रोजेक्टर को दीवार या सीलिंग पर मन मुताबिक एंगल पर फिक्स किया जा सकता है।

Hisense Vidda Big Eye M2 Pro प्रोजेक्टर की खूबियां

Vidda Big Eye M2 Pro प्रोजेक्टर को कंपनी ने चीन में 5,499 युआन (करीब रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। लिमिटेड टाइम परमोशनल ऑफर के तहत फिलहाल इसे 4,949 युआन (करीब रुपये) की कीमत में खरीदा जा सकता है। फिलहाल इंडिया लॉन्च को लेकर कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Hisense Vidda Big Eye M2 Pro की खूबियां

hisense projector1

Hisense Vidda Big Eye M2 Pro में 0.47-इंच की DMD इमेजिंग चिप दी है। इस प्रोजेक्टर में कंपनी ने QuaLas42 लेजर इंजन दिया है, जो 1,800 CVIA ल्यूमन्स की ब्राइटनेस ऑफर कर सकता है। यह HDR10+ और HLG फॉर्मेट सपोर्ट करता है। ऑप्टिकल सेटअप की बात करें तो इसका ग्लास लेंस सिस्टम 1.3x ऑप्टिकल जूम और थ्रो रेश्यो 1.0:1 से 1.3:1 है। इसमें 100 इंच की डिस्प्ले आउटपुट के लिए दीवार से 2.2 मीटर की दूरी पर रखना होगा। इसके साथ ही 150 इंच के लिए 3.3 मीटर दूरी पर रखना होगा।

यह प्रोजेक्टर 60Hz पर 4K वडियो सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 240Hz के रिफ्रेश रेट पर रेजोल्यूशन घटकर 1080p हो जाता है। यह PlayStation, Xbox, और Nintendo Switch के लिए गेमिंग मॉनीटर की तरह भी यूज कर सकते हैं। इसमें 20W के चार-स्पीकर सिस्टम मिलेगा। इसमें दो फुल रेंज ड्राइवर और 2 ट्विटर हैं। यह Dolby Audio और DTS:X सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें- 120 इंच डिस्प्ले, Google TV और Dolby Audio सपोर्ट के साथ लॉन्च हुए दो नए प्रोजेक्टर, चेक करें कीमत और फीचर्स