विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

120 इंच डिस्प्ले, Google TV और Dolby Audio सपोर्ट के साथ लॉन्च हुए दो नए प्रोजेक्टर, चेक करें कीमत और फीचर्स

Published: Tue, 11 Aug 2026 05:00 PM (IST)

Boat ने भारत में अपने नए स्मार्ट प्रोजेक्टर CineHead F1 और CineHead F1 Pro लॉन्च किए हैं, जिनमें Google TV का सपोर्ट है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. Boat CineHead F1, F1 Pro स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च।

  2. 4K इनपुट, Google TV, Dolby Audio सपोर्ट।

  3. F1 Pro की कीमत 32,999 रुपये, 120 इंच डिस्प्ले।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Boat ने इंडियन मार्केट में दो नए स्मार्ट प्रोजेक्टर CineHead F1 और CineHead F1 Pro लॉन्च किए हैं। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल M1 प्रोजेक्टर लॉन्च किया था। अब कंपनी ने नए प्रोजेक्टर्स को कई सारे अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किया है। बोट ने अपने नए प्रोजक्टर्स में साउंड आउटपुट के लिए स्पीकर भी दिए हैं।

Boat CineHead F1 और F1 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Boat के लेटेस्ट CineHead F1 और F1 Pro के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इनका आउटपुट रेजोल्यूशन 1080p है, हालांकि ये 4K इनपुट सपोर्ट करते हैं। दोनों ही प्रोजेक्टर 40 से 120 इंच की इमेज प्रोजेक्टिंग सपोर्ट करते हैं। दोनों प्रोजेक्टर में अंतर की बात करें तो यह ब्राइटनेस लेवल और ऑडियो आउटपुट की है।

कंपनी का हाई-एंड प्रोजेक्र CineHead F1 Pro के डिस्प्ले आउटपुट 500 ANSI lumens और साउंड आउटपुट 10W है। इसका स्पीकर सिस्टम Dolby Audio सपोर्ट करता है। इसके साथ ही स्टेंडर्ड CineHead F1 का आउटपुट 300 ANSI lumens और साउंड आउटपुट 6W है। दोनों प्रोजेक्टर फुली सील्ड, डस्ट-प्रूफ ऑप्टिकल इंजन के साथ आते हैं। ये प्रोजेक्टर 30 हजार घंटे की लैंप लाइफ ऑफर करता है।

boAt F1 Pro 1

Boat CineHead F1 सीरीज को MediaTek प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है, जो 2GB की रैम और 32GB की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इस प्रोजेक्टर में एंड्रॉयड 14 पर आधारत Google TV 5.0 के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें यूजर्स को डायरेक्ट Google Play Store का सपोर्ट मिलता है, जिससे वे डायरेक्ट एप्स लॉन्च कर सकते हैं।

इसके रिमोट में Netflix और YouTube एप्स के लिए अलग से बटन दिया है। इसके साथ ही इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया है, जो गूगल वॉइस कमांड सपोर्ट करता है। यह Google Cast और वायरलेस स्क्रीन मिरर सपोर्ट करेगा, जिससे स्मार्टफोन और लैपटॉप कनेक्ट कर सकते हैं। बोट के दोनों प्रोजेक्टर में ऑटो-फोकस, ऑटो-कीस्टोन करेक्शन और इंटेलिजेंस ऑब्स्टिकल अवॉयडेंस जैसे फीचर दिए हैं। इंटेलिजेंस ऑब्स्टिकल अवॉयडेंस फीचर प्रोजेक्टर मूव करने पर इमेज को ऑटोमेटिक एडजस्ट करता है। इसके साथ ही इसमें बिल्ट-इन एडजस्टेबल स्टेंड दिया है।

कनेक्टिविटी के लिए F1 सीरीज प्रोजेक्टर में डुअल बैंड Wi-Fi (2.4GHz and 5GHz), Bluetooth 5.1, सिंगल USB पोर्ट, AUX पोर्ट और HDMI पोर्ट दिया गया है। इसका HDMI कनेक्शन ARC और eARC सपोर्ट मिलता है।

कीमत और सेल डिटेल्स

Boat CineHead F1 Pro को 32,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस प्रोजेक्टर को Boat की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon India, Flipkart, और प्रमुख रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने फिलहाल CineHead F1 प्रोजेक्टर की कीमत का एलान नहीं किया है। संभव है कि इस महीन के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Xiaomi ने किफायती कीमत में लॉन्च किए Redmi के बिल्ट-इन गिंबल वाले प्रोजेक्टर, स्पीकर और 120 इंच तक की स्क्रीन