विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GTA 6 लॉन्च: कीमत से लेकर डाउनलोड करने के लिए कितना चाहिए स्टोरेज? सब कुछ जानिए

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:34 AM (IST)

गेमिंग की दुनिया का सबसे चर्चित गेम GTA 6 लॉन्च हो गया है। यह PlayStation 5 और Xbox Series X ...और पढ़ें

GTA 6 लॉन्च: कीमत से लेकर डाउनलोड करने के लिए कितना चाहिए स्टोरेज? सब कुछ जानिए

GTA 6 लॉन्च: कीमत से लेकर डाउनलोड करने के लिए कितना चाहिए स्टोरेज? सब कुछ जानिए


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गेमिंग की दुनिया का सबसे चर्चित गेम लंबे इंतजार के बाद लॉन्च हो गया है। जी हां, Grand Theft Auto 6 यानी GTA 6 आज यानी 19 नवंबर 2026 को लॉन्च हो चुका है। Rockstar Games का ये नया गेम PlayStation 5 और Xbox Series X के लिए लाइव कर दिया है। गेम की स्टोरी Vice City और फिक्शनल किंगडम Leonida पर बेस्ड है। कंपनी ने इसके लॉन्च टाइम, कीमत और प्री-लोड से जुड़ी डिटेल्स भी शेयर कर दी हैं।

GTA 6 की लॉन्च टाइमिंग

Rockstar Games का कहना है कि GTA 6 को अलग-अलग देशों में लोकल टाइम के मुताबिक रिलीज किया जा रहा है। भारत में गेम 19 नवंबर को रात 12 बजे (IST) से ही अनलॉक हो चुकी है। जिन प्लेयर्स ने पहले ही गेम को प्री-ऑर्डर और डाउनलोड कर लिया है, वे रिलीज टाइम के बाद इसे एन्जॉय कर सकते हैं।

GTA 6 की भारत में कितनी है कीमत?

कीमत की बात करें तो GTA 6 के दो एडिशन में पेश किया गया है। भारतीय PlayStation Store पर इसकी कीमत

  • Standard Edition: 5,999 रुपये
  • Ultimate Edition: 7,499 रुपये

Standard Edition में बेस गेम के साथ Vintage Vice City Pack मिल रहा है। जबकि गेम के Ultimate Edition में एक्स्ट्रा कंटेंट और Ultimate Edition अपग्रेड भी मिल रहा है।

गेम डाउनलोड करने के लिए कितनी चाहिए स्टोरेज?

GTA 6 को डाउनलोड करने के लिए प्लेयर्स को कंसोल में पर्याप्त स्टोरेज खाली रखनी पड़ेगी। रिपोर्ट के मुताबिक गेम का डाउनलोड साइज 212GB तक हो सकता है। हालांकि कंपनी ने 10 नवंबर से डिजिटल प्री-लोड की सुविधा भी दी थी। इससे प्लेयर्स पहले ही गेम डाउनलोड कर सकते हैं।

किन प्लेटफॉर्म पर खेल सकेंगे GTA 6?

लॉन्च के वक्त GTA 6 PlayStation 5, PS5 Pro, Xbox Series X और Xbox Series S पर आप एन्जॉय कर सकते हैं। फिलहाल PC वर्जन के लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन गेम्सबीट की रिपोर्ट्स से पता चलता है कि रॉकस्टार पीसी पोर्ट के लिए 2027 के शुरुआती तीन महीनों यानी जनवरी–मार्च 2027 तक गेम लेकर आ सकता है।। गेम की कहानी Jason Duval और Lucia Caminos नाम के दो मुख्य किरदारों के इर्द-गिर्द हो सकती है, जो एक आपराधिक साजिश में फंस गए हैं।

यह भी पढ़ें- 7,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, Zeiss ट्यून्ड कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।