विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Inheritance Tax: Google में खूब सर्च हो रहा विरासत टैक्स, सैम पित्रोदा को भी जमकर खोज रहे यूजर्स

Published: Thu, 25 Apr 2024 08:30 PM (IST)

डियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स (Inheritance Tax) पर दिए बयान पर जमकर राजनीति हो रही ...और पढ़ें

विरासत टैक्स और सैम पित्रोदा गूगल पर खूब हो रहे सर्च
विरासत टैक्स और सैम पित्रोदा गूगल पर खूब हो रहे सर्च

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा राजनीतिक दल एक दूसरे पर आक्रमक होते जा रहे हैं। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स (Inheritance Tax) पर दिए बयान पर जमकर राजनीति हो रही है। सैम पित्रोदा के बयान से भले कांग्रेस ने किनारा कर लिया लेकिन इंटरनेट पर लोग विरासत टैक्स को जमकर खोज रहे हैं।

पॉपुलर सर्च इंजन गूगल (Google) पर विरासत टैक्स के बारे में जमकर सर्च किया जा रहा है। गूगल सर्च में पिछले 20 सालों में विरासत टैक्स को सबसे ज्यादा बार सर्च किया जा रहा है। गूगल पर सैम पित्रोदा को भी खूब सर्च किया जा रहा है, जो पिछले पांच साल में सबसे अधिक है।

सैम पित्रोदा ने क्या कहा था

इंडियन ओवरसीज कॉग्रेंस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने लोकसभा चुनाव के दौरान विरासत टैक्स टर्म को दिलचस्प बताते हुए कहा था कि इस पर और चर्चा होनी चाहिए। दरअसल, 24 अप्रैल को सैम पित्रोदा का कहा था कि अमेरिका में 55 प्रतिशत विरासत टैक्स वसूला जाता है, जबकि भारत में ऐसा नहीं है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp IP Address: एक कॉल और आपकी लोकेशन डिटेल हो जाएगी लीक, वॉट्सऐप पर तुंरत इनेबल करें ये प्राइवेसी फीचर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बयान को लेकर कांग्रेस को घेर लिया, जिसके बाद विरासत टैक्स और सैम पित्रोदा दोनों ही इंटरनेट पर ट्रेंडिंग टॉपिक बन गए।

क्या होता है विरासत टैक्स

अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में विरासत से मिली संपत्ति पर टैक्स लगाया जाता है। यह टैक्स उन्हें देना होता है, जिन्हें विरासत में संपत्ति मिलती है। इसे विरासत टैक्स  (Inheritance Tax) के रूप में जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: Inheritance Tax: भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति के अनुकूल नहीं है विरासत टैक्स, विशेषज्ञ भी बता रहे विकास में बाधक

(एजेंसी इनपुट के साथ)