विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्टोरेज फुल होने का झंझट खत्म! Google Quick Share से फोन के फोटो-वीडियो खुद-ब-खुद PC में हो जाएंगे सेव

Published: Sat, 07 Nov 2026 04:00 PM (IST)

स्मार्टफोन में ढेरों फोटो और वीडियो होने के चलते अक्सर इंटरनल स्टोरेज फुल हो जाता है, जिसके बाद केबल लगाकर या फाइल्स सेलेक्ट करके लैपटॉप में ट्रांसफर करना पड़ता है।

Google Quick Share से PC में अपने-आप बैकअप हो जाएंगे फोन के फोटो और वीडियो। Photo- ChatGPT.

Google Quick Share से PC में अपने-आप बैकअप हो जाएंगे फोन के फोटो और वीडियो। Photo- ChatGPT. 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोबाइल में जैसे-जैसे फोटो और वीडियो की संख्या बढ़ती है, स्टोरेज कम पड़ने लगता है। ऐसे में उन्हें लैपटॉप या कंप्यूटर में ट्रांसफर करना पड़ता है। अब Android यूजर्स के लिए ये काम आसान होने जा रहा है। Google ने 'Quick Share' के जरिए फोन के फोटो और वीडियो को Windows PC में ऑटोमैटिकली बैकअप करने का फीचर पेश किया है। इसकी वजह से हर बार फाइल्स सेलेक्ट करके भेजने या केबल लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका रोलआउट धीरे-धीरे हो रहा है, इसलिए अपडेट आने के बाद भी ये सुविधा तुरंत हर फोन पर दिखाई नहीं देगी।

शुरू करने के लिए ये चीजें रखें तैयार

  • Android स्मार्टफोन, जिसमें Google Play Services का नया अपडेट उपलब्ध हो।
  • Windows कंप्यूटर पर Quick Share एप का अपडेटेड वर्जन डाउनलोड होना चाहिए।
  • फोन और कंप्यूटर दोनों में एक ही Google अकाउंट से साइन-इन होना चाहिए। साथ ही फोन कंप्यूटर के पास होना चाहिए।
  • बैकअप के लिए कंप्यूटर में पर्याप्त स्टोरेज होना चाहिए।

Mobile user_UnSplash

ये फीचर कैसे सेटअप होगा?

  • Windows PC पर Quick Share एप खोलें।
  • फोन को कंप्यूटर के पास रखें। दोनों डिवाइसेज पर एक ही Google अकाउंट से साइन-इन करें।
  • जब ये ऑप्शन उपलब्ध हो जाए, तो Quick Share सेटिंग्स में ऑटोमैटिक बैकअप ऑप्शन चुनें।
  • सेटअप पूरा होने के बाद, फोन के फोटो और वीडियो अपने-आप कंप्यूटर में सेव हो जाएंगे। ये सेटअप प्रोसेस शुरुआती जानकारी पर बेस्ड है।

यह भी पढ़ें: सिम एक्टिव रखने के लिए Jio, Airtel और Vi के 3 सबसे सस्ते प्लान्स, देखें पूरी लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।