विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Google Play Best of 2026 विनर्स का एलान: भारत में ये बना बेस्ट App और Arknights: Endfield को मिला बेस्ट गेम का अवॉर्ड

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:00 AM (GMT+05:30)

Google ने भारत में अपने एनुअल Google Play Best of 2026 अवॉर्ड्स के विनर्स की घोषणा कर दी है। आइए ...और पढ़ें

Google Play Best of 2026 विनर्स के नाम की घोषणा की गई है।

Google Play Best of 2026 विनर्स के नाम की घोषणा की गई है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने मंगलवार को भारत में अपने Google Play Best of 2026 अवॉर्ड्स के विनर्स का एलान कर दिया है। टेक दिग्गज ने Adobe द्वारा डेवलप किए गए वीडियो एडिटिंग एप Adobe Premiere को Best App of 2026 का नाम दिया है। Hypergryph द्वारा डेवलप किए गए Arknights: Endfield को साल का Best Game चुना गया है। इस साल के अवॉर्ड्स में क्रिएटिविटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एंटरटेनमेंट पर फोकस करने वाले एप्स को खास जगह मिली है। हाउस हेल्प बुकिंग प्लेटफॉर्म Pronto और बैटल रॉयल गेम ScarFall 2.0 भी विनर्स में शामिल रहे।

भारत में Google Play के 2026 के बेस्ट एप्स और गेम्स

एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए Google ने भारत में Google Play के 2026 के बेस्ट एप्स और गेम्स की घोषणा की है। जैसा कि बताया गया है, मोबाइल डिवाइसेज पर वीडियो एडिटिंग और स्पीच एन्हांसमेंट टूल्स लाने के लिए Adobe Premiere Best App of 2026 बनकर उभरा है।

इलस्ट्रेशन और एनिमेशन टूल्स ऑफर करने वाले ibis Paint X एप को Best for Creative Expression का टाइटल मिला है। Google का कहना है कि इस साल भी रोजमर्रा की जिंदगी में प्रैक्टिकल कामों को आसान बनाने में AI का बड़ा रोल रहा है। कंपनी ने Wispr Flow को साल का Best Innovative App चुना है, जिसे अलग-अलग एप्स में बोलकर लिखवाए गए शब्दों को साफ-सुथरे फॉर्मेटेड टेक्स्ट में बदलने के लिए डिजाइन किया गया है। ये एप हिंदी, हिंग्लिश और दूसरी भाषाओं को सपोर्ट करता है।

देश में ही बने होम सर्विसेज बुकिंग प्लेटफॉर्म Pronto को Best Productivity Partner अवॉर्ड मिला है। Baby Development & Milestones को Best Under The Radar का नाम दिया गया है। Zolio: Daily Journal & Diary ने Best for Skill Building कैटेगरी जीती है।

एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स कैटेगरी की बात करें तो Google ने Pocket FM को Best for Entertainment का नाम दिया है, जबकि FanCode को Best for Sports Fans अवॉर्ड मिला है। Strava को Best Cross-device App चुना गया है, वहीं Wear OS पर पॉडकास्ट सुनने की सुविधा देने वाले Pocket Casts को Best for Watches एप के तौर पर पहचान मिली है।

Arknights: Endfield को Best Game of 2026 और Best Story दोनों का खिताब मिला है। Google ने Monument Valley 3 को Best Indie गेम चुना है। ScarFall 2.0 मोबाइल गेम को Google का Best Made in India अवॉर्ड मिला है। इस बैटल रॉयल गेम में मुंबई के शहरी इलाकों और लोकल ट्रेनों की झलक देखने को मिलती है।

Google ने Pokémon Champions को Best Multiplayer गेम के तौर पर चुना है, जबकि Astro Arena: 3vs3 MOBA को साल का Best Pick Up and Play सेलेक्ट किया गया है। Konami के eFootball को Best Ongoing अवॉर्ड मिला है। वहीं Deep Rock Galactic: Survivor को Best Cross-device Game चुना गया है।

यह भी पढ़ें: सर्दियों में फोन चार्ज करते वक्त न करें ये गलतियां, बैटरी को हो सकता है नुकसान!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।