विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

₹29,000 तक की छूट! Google Store पर दिवाली सेल में सस्ता हुआ Pixel 11 Pro, चेक करें डील

Published: Wed, 04 Nov 2026 04:15 PM (IST)

अगर आप एक नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो आपको बता दें कि Google Pixel 11 Pro पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Google Pixel 11 Pro पर डिस्काउंट का फायदा उठाएं।

Google Pixel 11 Pro पर डिस्काउंट का फायदा उठाएं। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली बस आने ही वाली है, ऐसे में कई स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने डिवाइसेज पर अट्रैक्टिव डील्स और डिस्काउंट्स रोल आउट कर रहे हैं। Google भी इन्हीं में शामिल है, जो अपने Pixel स्मार्टफोन्स पर तगड़ा प्राइस कट दे रहा है। सेल के मेन अट्रैक्शन्स में से एक Pixel 11 Pro है, जो 20,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। ध्यान दें कि ये ऑफर Google के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर के जरिए मिल रहा है। 1,19,999 रुपये में लॉन्च हुए इस प्रो मॉडल में 6.3-इंच का डिस्प्ले, एक Tensor चिप, 50MP का कैमरा और बहुत कुछ मिलता है। इस डील की डिटेल्स आइए जानते हैं।

Google Pixel 11 Pro डील

Google Pixel 11 Pro भारत में 1,19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अपनी दिवाली सेल के हिस्से के तौर पर, Google Pixel 11 Pro मॉडल पर 10,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है, जिससे फोन की कीमत घटकर 1,09,999 रुपये हो जाएगी। इसके ऊपर, आप HDFC Bank EMI ट्रांजैक्शन्स पर 10,000 रुपये का तक इंस्टैंट कैशबैक पा सकते हैं। साथ ही गूगल की ओर से 9,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। फोन को ग्राहक नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन के जरिए भी खरीद सकते हैं।

Google Pixel 11 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Google Pixel 11 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला 6.3-इंच का Super Actua LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आती है। Pixel 11 Pro को पावर देने के लिए इसमें Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसके अलावा, ये डिवाइस 30W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,850 mAh बैटरी के सथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए, Google Pixel 11 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5x ऑप्टिकल जूम वाला 48MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल है। फ्रंट में, फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 42MP का कैमरा दिया गया है।

Google Pixel 11 Pro: क्या आपको खरीदना चाहिए?

Google Pixel 11 Pro एक बेहतरीन ऑप्शन है। अगर आप शानदार कैमरा, इम्प्रेसिव डिस्प्ले, भरोसेमंद ऑल-डे बैटरी लाइफ और एक क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस वाला प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन चाहते हैं। हालांकि, 1,19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर, मौजूदा Pixel 10 Pro यूजर्स के लिए अपग्रेड के तौर पर इसे रिकमेंड करना थोड़ा मुश्किल है, खासकर मामूली सुधारों और सीमित परफॉर्मेंस गेन्स को देखते हुए। अगर आप किसी पुराने Pixel या किसी दूसरे पुराने फ्लैगशिप फोन से अपग्रेड कर रहे हैं, तो Pixel 11 Pro के बारे में सोच सकते हैं।

यह भी पढ़ें: iOS 27.3 का पहला बीटा अपडेट जारी, Siri AI से लेकर Health App तक मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।