एंड्रायड पर गूगल मैप्स को मिला फुल ऑफलाइन सपोर्ट
ऑनलाइन होने पर ढेर सारी ऐसी चीजें हैं जो गूगल मैप्स कर सकता है लेकिन ऑफलाइन में... नहीं। पर अब चीजें बदल गयी हैं। इसमें सबसे बड़ा बदलाव है- गूगल ने मैप्स दिया है- जो इसका पॉपुलर नैविगेशन और मैपिंग टूल है।
नई दिल्ली। ऑनलाइन होने पर ढेर सारी ऐसी चीजें हैं जो गूगल मैप्स कर सकता है लेकिन ऑफलाइन में... नहीं। पर अब चीजें बदल गयी हैं। इसमें सबसे बड़ा बदलाव है- गूगल ने मैप्स दिया है- जो इसका पॉपुलर नैविगेशन और मैपिंग टूल है।
Google के इस नए एंड्रायड एप से आप भी Google Maps को कर सकेंगे extend
गूगल का ‘मैप्स टूल’ पॉपुलर नैविगेशन और मैपिंग टूल है और यह फुल ऑफलाइन सपोर्ट के साथ आया है। अब यह एंड्रायड पर लाइव है और चल रहा है।
मंगलवार से शुरू हो रहे इस टूल में यूजर्स केवल अपने मंजिल को ही केवल सर्च नहीं कर सकते बल्कि हर कदम पर दिशा निर्देश पा सकते हैं और सबसे बड़ी बात इसके लिए ऑनलाइन होना मायने नहीं रखता है। इसके लिए बस यूजर्स को अपने डिवाइस पर ऑनलाइन ही उस क्षेत्र का मैप डाउनलोड करना होगा।
इस एप की मदद से Google Maps पर पोस्ट कर सकेंगे 360-Degree फोटोज
किसी क्षेत्र को चुनना (और डाउनलोड करना) काफी आसान है। डाउनलोड होने के बाद आप मैप का उपयोग उसी तरह कर सकते हैं जैसा कि ऑनलाइन मोड में करते थे, केवल इसमें कुछ फीचर्स अलग होंगे।